{"_id":"5bc385b3bdec226999176210","slug":"31539540403-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को देवी मंदिरों में मां के पांचवें रुप स्कंदमाता की पूजा भक्तों ने की। मां के भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से मंदिर परिसर गूंजते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शीतला धाम, पाल्हमेश्वरी धाम पर भी पूजन-अर्चन को मां के भक्तों का तांता लगा रहा है। पंचम स्कंदमाता देवी भगवती की पांचवां रुप है। देवी स्कंदमाता कार्तिकेय और गणेश जी की मां हैं। गणेश जी मानसपुत्र हैं और कार्तिकेय जी गर्भ से उत्पन्न हुए। तारकासुर का वध करने के लिए देवी पार्वती और शंकर जी ने विवाह किया। उनसे कार्तिकेय उत्पन्न हुए और तारकासुर का अंत हुआ। स्कंद कुमार की मां होने के कारण ही देवी पार्वती स्कंदमाता कही गईं। कार्तिकेय को ही स्कंद कुमार भी कहा जाता है। उधर शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेयबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर, कालीचौरा स्थित मां काली के मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी मंदिर में मां के पांचवें रुप की पूजा हुई। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम में भजन-कीर्तन का क्रम जारी है। मां के दर्शन को जिले के अलावा दूसरे जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देवी मां के जयकारे से पूरा कस्बा मां के रंग में रंग गया है। पल्हना में स्थित पाल्हमेश्वरी धाम पर तो भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन