{"_id":"5ab2a1eb4f1c1b3a058b678e","slug":"31521656299-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने फूंका पुतला, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने फूंका पुतला, जताया विरोध
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज और राष्ट्रीय विद्यार्थी चेतना परिषद के छात्रनेता ने बुधवार को 39 भारतीय नागरिकों के मारे जाने के विरोध में महासचिव लालजीत यादव के नेतृत्व में शिब्ली कालेज के मुख्य गेट पर ईराक केे राष्ट्रपति फुआद मसूद और भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की नाकामी की वजह से चार साल के बाद 39 लोगों की जानकारी हुई। इसकी हम सभी छात्र निंदा करते है। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति से मरने वाले प्रत्येक भारतीय परिवार को दो-दो करोड़ रुपया दिए जाने की मांग के साथ भारत के प्रधानमंत्री से आईएस के आतंकियों को सबक सिखाए जाने की मांग किया है। इस मौके पर संजय निषाद, आरती मौर्य, विपिन मौर्य, अभिषेक मौर्य, विजय सहित अन्य छात्रनेता और छात्र मौजूद रहे।
वहीं उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के कापियों के मूल्यांकन का बुधवार को पांचवें दिन भी बहिष्कार किया गया। शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में जीजीआईसी गेट पर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने का वादा किया था। इसके बजाय पूर्ववर्ती सरकार की ओर से दिए जा रहे अल्प मानदेय को भी बंद कर दिया गया। जनपद के चारों मूल्यांकन केन्द्रों पर बहिष्कार को गति देने के लिए शिक्षक गुट रामजन्म सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान सुधीर कुमार श्रीवास्तव, श्याम नरायन सिंह, अच्युतानन्द त्रिपाठी, पंकज सिंह, दिनेश सिंह, विरेन्द्र सिंह, अंशुमन राय, महादेव यादव, रविशंकर, अमरनाथ सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, विजय प्रकाश थे।
विज्ञापन
भारतीयों की मौत पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन और दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में ईराक में 39 भारतीय की निर्मम हत्या किए जाने पर शोक व्यक्त किया। अधिवक्ता प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर एजाज आलम, रमेशचंद्र यादव, जर्नादन राय, अजीत सिंह, कमलेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन मंत्री अनीस अहमद और शमशाद ने किया।