{"_id":"5ab2a1254f1c1ba6768b6d87","slug":"31521656101-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक वित एवं लेखाधिकारी पर अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक वित एवं लेखाधिकारी पर अनियमितता का आरोप
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हिन्दूवादी संगठनों ने बुधवार को डीएम को पत्रक सौंप कर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक पर अनियमितता कर लाखों के सरकारी धन का गोलमाल करने का आरोप लगाया। हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने पत्रक के माध्यम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक हरिवंश मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीएसए कार्यालय में तैनात सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शशिकुमार मेंहनगर तहसील क्षेत्र के गौरा गांव के मल निवासी होने के बाद भी जिले में ही तैनात हैं। इनके द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समानों की खरीद में जमकर सरकारी धन का बंदरबाट की जा रही है। जिस ट्रैकसूट की कीमत पिछले वित्तीय वर्ष में 540 रुपये थी उसका दाम इस बार 790 रुपये दिखाकर भुगतान कराया गया है। इतना ही नहीं बाजार में 8 रुपये पत्ते में मिलने वाली सेफ्टीपिन की कीमत 48 रुपये दिखायी गई है। इसी तरह स्वेटर, मोजा, स्कार्फ, तौलिया, हवाई चप्पल आदि की खरीद में मूल कीमत के स्थान पर अधिक धनराशि की बिल लगा कर भुगतान कराया गया है। उन्होंने कहा कि सहायक वित्त एंव लेखाधिकारी की यह कवायद सरकार को बदनाम करने की साजिश है।