फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित

शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित

Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित
सगड़ी। शहीद दिवस पर तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूनापार बड़ागांव प्रांगण स्थित बलिदान स्मारक पर शहीद सौदागर सिंह स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शहीद सौदागर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी गई। सबसे पहले शहीद की पौत्र वधू अंजना सिंह, सत्यपाल सिंह, उर्मिला सिंह, सुलम सिंह, विनीत सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने कहा कि अमर शहीद सौदागर सिंह ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। प्रवीण सिंह ने कहा कि शहीद सौदागर सिंह ने 1962 में चीन और भारत की लडाई में चीन के सैनिकों को मारकर 12 एसएलआर रायफल छीनकर लाए थे। शंकर यादव ने कहा इस वीरता के लिए प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रथम वीर चक्र से सम्मानित किया था। भाजपा नेता अरविंद जायसवाल कहा कि ऐसे शहीद को हम नमन करते हैं। इस दौरान शहीद रामसमुझ यादव के पिता राजनाथ यादव, शहीद गुलाब सिंह पटेल के पिता बिरजू सिंह पटेल, शहीद रमेश यादव के पिता सीताराम यादव को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही और संचालन अरविंद सिंह ने किया। प्रमोद यादव, मनोज कुमार, देवेन्द्र सिंह, विश्वप्रकाश सिंह मुन्नू, डा. राजेन्द्र सिंह, श्रवण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


शहीद की पत्नी को सम्मानित कर मनाया शहीद दिवस
आजमगढ़। शहीद दिवस पर गांधीगिरी की टीम विवेक पांडेय के नेतृत्व में गाजीपुर पहुंची। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी को सम्मानित कर वीर जवान को अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित की। संयोजक विवेक पांडेय ने बताया कि गांधीगिरी की टीम ने वीर अब्दुल हमीद के परिजनों के साथ मिलकर शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया था। टीम में आशीष उपाध्याय, रिषभ उपाध्याय, राहुल सिंह, ऋषभ पंडित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed