फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अध्यक्ष के लिए तीन और उपाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार मैदान में

अध्यक्ष के लिए तीन और उपाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार मैदान में

Sat, 16 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के लिए तीन और उपाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवार मैदान में
बूढ़नपुर। गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में 22 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक गहमागहमी के बीच नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए चार, महामंत्री के लिए दो, उपाध्याक्ष पद के लिए दो और कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एक नामांकन दाखिल हुआ। जांच में अध्यक्ष पद का एक, महामंत्री पद का एक और कला संकाय प्रतिनिधि पद का एक मात्र नामांकन खारिज हो गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें चन्द्रकला यादव, प्रेमलता यादव, सर्वेश यादव और रविकांत तिवारी शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों जमुना प्रसाद और तन्मयम त्रिवाणी ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों अवनीश सिंह और सनी गुप्ता ने नामांकन किया। कला संकाय पद के लिए अमित सिंह ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लिंगदोह समिति के संस्तुतियों के अनुसार प्रत्याशियों की उम्र 17 से 22 वर्ष होनी चाहिए। अध्यक्ष पद के सर्वेश कुमार यादव के 22 वर्ष से अधिक होने के कारण नामांकन निरस्त किया गया। इस तरह से अब मैदान में तीन प्रत्याशी ही रह गए हैं। महामंत्री पद के सनी गुप्ता की उम्र 17 वर्ष से कम होने के कारण नामांकन निरस्त किया गया। इससे अवनीश सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। कला संकाय पद के एक मात्र प्रत्याशी अमित सिंह की उम्र 22 वर्ष से अधिक होने के कारण नामाकन निरस्त किया गया। अब इस पद के खाली रहने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव को लेकर छात्रों की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्राचार्य डा. उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर श्यामनरायन ने कहा कि सभी प्रत्याशी और समर्थकों को पाबंद किया गया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 1.5 लाख रुपया जमानत राशि देनी होगी। नामांकन वापसी 16 दिसंबर को होगी। मतदान, परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह 22 दिसंबर को होगा। बैठक में उपचुनाव अधिकारी अशोक कुमार सिंह, जय प्रकाश मिश्र, चुनाव पर्यवेक्षक डा. नरेन्द्र नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed