{"_id":"5a1073504f1c1bda538bdc65","slug":"31511027536-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपटेन अपराधियो पर सिपाही भी रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपटेन अपराधियो पर सिपाही भी रखें नजर
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एडीजी वाराणसी जोन बी. महापात्रा ने शनिवार को सर्किट हाउस में जिले के उच्चाधिकारियों के साथ बैठकर कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही चुनाव के तैयारियों का भी हाल जाना। कानून व्यवस्था से गदगद एडीजी ने जहां एसपी को शाबाशी दी, वहीं सिपाहियों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया।
एडीजी ने सभी सिपाहियों के लिए निर्देश दिया कि जब तक वे अपनी जिम्मेदारी को बखुबी नहीं निभाएंगे। तब तक अधिकारी कुछ नहीं कर सके। ऐसे में सिपाही अपने-अपने क्षेत्र के टापटेन के अपराधियों की पहचान उन्हें हर हाल में होनी चाहिए। क्योंकि सिपाही अपने-अपने क्षेत्र के आमजन के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में अपराधियों के विषय में लोग आसानी से उन्हें सूचना देंगे और उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। एडीजी ने कहा कि जब तक नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग नही।ं होंगे। तब तक व्यवस्था में परिवर्तन नहीं हो सकता। इसलिए कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम करें। एडीजी ने कहा कि जेल में निरुद्ध जो बदमाश अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध पैरवी करके उनकी जमानत निरस्त कराई जाए। ताकि वे जहां हैं वहीं पड़े रहे। एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। इसके लिए शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। सर्किट हाउस में समीक्षा करने के बाद एडीजी पुन: वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर एसपी अजय कुमार साहनी, एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा सभी सीओ मौजूद रहे।