{"_id":"59d91cf84f1c1b72548b62dc","slug":"31507400952-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60115 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60115 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत चुने गए जनपद में 60115 बच्चों और 18227 महिलाओं को इस योजना के तहत टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को जिला महिला अस्पताल में लालगंज सांसद नीलम सोनकर इसका उद्घाटन करेंगी। उक्त बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि पूरे भारत में 118 जनपद जिनमें उत्तर प्रदेश से 52 जनपद और आठ नगरीय क्षेत्र सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के लिए चिन्हित किए गए हैं, जिसमें आजमगढ़ भी शामिल है। इस अभियान में उन बच्चों का चयन किया गया है जो पूर्व में चलाए गए प्रतिरक्षण कार्यक्रम से किसी कारण से वंचित रह गए थे। हमारे जनपद में कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही नौ विभागों को चिन्हित कर सहभागिता देने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। हमारा विश्वास है कि हम इस सघन प्रतिरक्षण कार्यक्रम में जन सहभागिता और सभी लोगों के सहयोग से अपना वांछित लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेंगे।
रैली निकाल किया जागरूक
मुबारकपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर प्रभारी चिकित्सक डा. सी यादव के नेतृत्व में शनिवार को मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर जागरूकता रैली निकली गई। जिसमें सभी चिकित्सक, आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अशरफिया कालेज के छात्र मौजूद रहे। इस दौरान अभिभावको से अपील किया कि वह इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। रैली सरकारी अस्पताल से निकलकर रोडवेज, बड़ी अर्जंटी, छोटी अर्जेँटी, नगर पालिका, शाह मुहम्मदपुर सहित कस्बे के मुहल्लों में भ्रमण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर संपन्न हुआ। ब्यूरो