फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं से छीना पुतला, नोकझोंक

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं से छीना पुतला, नोकझोंक

Thu, 17 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं से छीना पुतला, नोकझोंक
आजमगढ़। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भड़के सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। बाद में सपाई कलक्ट्रेट चौराहे पर धरने पर बैठ गए और केसरिया वस्त्र जलाकर विरोध जताया। उन्नाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने से नाराज सपा नेता और कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट चौराहे पर सपा नेता और कार्यकर्ता समाजवादी नेता विश्राम राय की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। हालांकि पुलिस ने पुतले को तो सपा कार्यकर्ताओं से छीन लिया लेकिन कार्यकर्ताओं ने केसरियों कपड़ों को फूूंक कर अपना विरोध जताया। इस दौरान विधायक कल्पनाथ पासवान ने कहा कि दंभ और अहंकारपूर्ण बातें करने वाले भाजपा नेता, केंद्र और प्रदेश की उनकी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उनके द्वारा बदले की भावना से विरोधियों को जबरन परेशान कर लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य किया जा रहा है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व मंत्री और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी सेजनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नाकामी से परेशान है। महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है। समाजवादी पार्टी सरकार के अत्याचार का जमकर विरोध करेगी। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण मुख्यमंत्री के जिले में सैकड़ों बच्चे असमय काल के गाल में चले गए। वह गड्ढामुक्त सड़कों का दावा करते हैं जबकि सड़कों पर आम आदमी का चलना दूभर है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के गिरफ्तारी की भर्त्सना करते हैं। इससे पूर्व सपा पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में 30 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिसके लिए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने विधानसभाओं के प्रभारियों की नियुक्ति की। जिसके तहत अतरौलिया से बर्मन यादव, गोपालपुर से पूर्व विधायक श्याम नरायन यादव, सगड़ी में पार्टी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, मुबारकपुर में डा. रामदुलार राजभर, मेंहनगर में लालमनि राजभर, सदर में जिला सचिव शिवमूरत यादव, लालगंज में महासचिव हरि प्रसाद दुबे, दीदारगंज में विधान परिषद सदस्य राकेश कुमार यादव, फूलपुर में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा और निजामाबाद में पूर्व विधायक हाजी मुबीन को तैयारी का प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर पूर्वमंत्री बलराम यादव, रामकृष्ण यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, विधायक डा. संग्राम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, डा. हरिराम सिंह यादव, हंसराज, हरिश्चंद्र यादव, शोभनाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed