{"_id":"59948c594f1c1b360d8b45a5","slug":"31502907481-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों में भी गूंजे आजादी के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों में भी गूंजे आजादी के तराने
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मदरसों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चों ने राष्ट्रीय गान के बाद कौमी तराने गाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के बाद बच्चों ने मिष्ठान का आनंद उठाया। इस दौरान मदरसा के लोगों ने वीडियो ग्राफी भी कराई।
मरदरसा इस्लामिया जमियतुल कुरैश जालंधरी के प्रधानाचार्य मंसूर आलम ने ध्वजा रोहण किया। बच्चों ने राष्ट्रीय गान और कौमी तराने पढ़े। इस मौके पर महताब आलम, मौलाना अख्तर हुसैन सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इसी क्रम में मदरसा जामियतुल रशाद में डा.नईम सिद्दीकी ने ध्वजा रोहण किया। बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। इस मौके पर ओसामा रशादी, अबुजर मदनी आादि उपस्थित रहे। इसी प्रकार मदरसा तहजीबुल इस्लाम निस्वां पहाड़पुर के स्कूल में प्रबंधक मशहूद अंसारी ने ध्वजा रोहण करने के बाद राष्ट्रीय गान कराया। प्रबंधक ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शबीहा, प्रधानाचार्य कारी मेराज सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रही। मुहल्ला सीताराम स्थित मदरसा इमाम मेहदी के नाजिम मौलाना तहजीबुल हसन ने ध्वजा रोहण किया। बच्चों ने राष्ट्रीय गान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिवली गांव स्थित मदरसा जामिया अकबरिया मेमोरियल के प्रबंधक कैसर आजमी ने ध्वजा रोहण किया। ध्वजा रोहण के बाद राष्ट्रीय गान और सांस्कृ तिक प्रस्तुत किए।
अमिलो/ मुबारकपुर संवाददता के अनुसार मुबारकपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों के अलावा मदरसों में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मदरसों में प्रात: अपने निर्धारित समय पर तिरंगा फहराने के बाद राष्टीय गान गाया गया।
विज्ञापन
अल्जामियतुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी मुबारकपुर में सूफी निजामुद्दीन, जामिया अरबिया अहियाउल ओलूम में मुफ्ती मुहम्मद यासिर कासमी, मदरसा अशरफिया सेराजुल ओलूम नेवादा में हाजी हफीजुर्रहमान, मदरसा तहफीजुल कुरआन सिक्ठी में मौलाना जियाउद्दीन, जामिया अरबिया ऐनुल इस्लाम नेवादा में इश्तेयाक अहमद प्रबन्धक, मदरसा बाबुल इल्म शाहमुहम्मदपुर में मैनेजर अख्तर अब्बास, मदरसा इस्लामिया अशरफिया सिक्ठी में मैनेजर फैयाज अहमद, मदरसा दारूत्तालीम पुरासोफी में मौलाना मुश्ताक अहमद रेयाजी, मदरसा इस्लामिया अशरफिया यतीम खाना व अल्जामियतुज्जहरा निस्वां पुरारानी में मौलाना असरारूल हसन अंसारी ने ध्वज फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद राष्ट्रीयगान गाया गया। राष्ट्रीयगान के बाद वक्ताओं ने अमर शहीदों की कुर्बानियों पर चर्चा कर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान मदरसों के प्रबंधकों ने स्वयं वीडियों ग्राफी भी कराया। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार हाफिज इलतेफात हाई स्कूल विसहम मिर्जापुर में डा. तस्लीम जमाली प्रधानाचार्य ने ध्वजा रोहण किया। एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक मुस्तरीन फराही ने झंडा फहराया।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार सहरिया गांव स्थित मदरसा जामिया अजीजिया के बच्चों ने हाथों तिरंगा लेकर प्रात: प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी गांव का भ्रमण करते हुए मदरसा पहुंची जहां पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ध्वजा रोहण किया। मेहनगर संवाददावता के अनुसार मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम मंगरावां के प्रधानाचार्य मुफ्ती अब्दुल कादिर ने झंडा रोहण किया। इस दौरान राष्टीय गान गाया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। इस मौके पर मदरसे के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
सरायमीर के मदरसा बैतूल ओलूम, मदरसा फैजुल ओलूम, मदरसा इस्लाह, इम्पेरियल पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, मदरसा सिराजुल ओलूम कोरौली खुर्द, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल कौरा गहनी, छित्तेपुर, नोनारी सिकरौर, तोवा, बीना पारा, पब्लिक गर्ल्स डिग्री कॉलेज आदि स्थानों पर झंडारोहण कर मिठाइयां बांटी गई। मदरसों से प्रभातफेरी भी निकाली गई। सरायमीर के चौक पर पूर्व चेयरमैन ओबैदुर्रहमान के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया।