{"_id":"597cc99a4f1c1b4c4e8b47a0","slug":"31501350298-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पत्र फेंकने का डीएम पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पत्र फेंकने का डीएम पर लगाया आरोप
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । फुटपाथ पर ठेला, रेहड़ी और गुमटी लगाने वालों को हटाए जाने की समस्या को लेकर शनिवार को पिछड़ा वर्ग महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। समस्याओं का सात सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। शिव मोहन का आरोप है कि जिलाधिकारी ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए मांग पत्र पढ़ऩे की बजाय उठाकर फेंक दिया और कहा कि भाग जाओ नहीं तो जेल भेजवा दूंगा।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का मेरे साथ इस तरह से किए गए व्यवहार को देखकर साथ में गए गरीबों का भरोसा न्याय के प्रति डगमगा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से जिलाधिकारी के क्रिया-कलापों की जांच कराए जाने की मांग की। कहा कि अगर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो पिछड़ा वर्ग महापंचायत आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व महाप्रधान आजम सलमानी, राम प्रकाश त्रिपाठी, विनोद कुमार, भुवाल चौहान, अच्छे लाल चौहान, मुर्तुजा सलमानी, सुनील कुमार शर्मा, मनोज विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।