{"_id":"597cc9934f1c1b7e098b45ab","slug":"31501350291-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय पर अधिक शुल्क लेने का आरोप लगा दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय पर अधिक शुल्क लेने का आरोप लगा दिया धरना
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। महाविद्यलय पर प्रवेश फार्म और प्रवेश शुल्क अधिक लेने का आरोप लगाते हुए श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को छात्रनेता सूर्य प्रताप यादव के नेतृत्व में कालेज गेट पर प्रदर्शन किया। वहीं प्राचार्य ने महाविद्यालय में अव्यवस्था फैलने के आरोप में तीन छात्रों को निष्कासित कर दिया है।
सूर्य प्रताप यादव ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं से प्रवेश फार्म का 400 रुपया व एडमिशन फीस 4884 रुपया में ले रहा है। जो गलत है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उधर सूचना मिलने उपजिलाधिकारी लालगंज के निर्देश पर मौके पर पहुंचे लालगंज चौकी प्रभारी आरके सिंह ने धरना दे रहे छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। धरने में शैलेश यादव, अविनाश कुमार, शशिकांत यादव, सागर सरोज आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे। वहीं प्राचार्य शीला मिश्रा ने बताया कि प्रवेश फार्म के नाम पर जो कहा जा रहा है वह गलत है। एडमिशन के नाम पर दो रसीद दी जा रही है, दोनों रसीदों के योग के बराबर शुल्क लिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि मेरी अनुमति के बिना शैलेश यादव, शशिकांत यादव तथा अविनाश कुमार आदि ने महाविद्यालय के गेट पर बैठ गए और फेसबुक व वाट्सअप पर बिना प्रशासन की अनुमति के मैसेज भी किया गया। यह छात्र बराबर महाविद्यालय में शांति भंग करवाने का प्रयास करते हैं। 27 जुलाई को इन तीनों ात्रों ने महाविद्यालय का ताला तोड़ने और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया था। शनिवार को पुन: महाविद्यालय में अव्यवस्था उत्पन्न करने पर शैलेश यादव, शशिकांत यादव, अविनाश कुमार को महाविद्यालय से निष्कासित किया जाता है।