{"_id":"597cc98f4f1c1bc77b8b4647","slug":"31501350287-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन दो नए और सात पुराने मरीजों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन दो नए और सात पुराने मरीजों की हालत बिगड़ी
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। विकास खंड के मुस्तफाबाद गांव की चौहान बस्ती और अब्दुल चक में शनिवार को डायरिया दो नए मरीज को पीएचसी और सात को सीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया गया। वहीं अब्दुल चक गांव में खराब पड़े पांच हैंडपंपों में से एक की मरम्मत कर दी गई है।
जहानागंज विकास खंड के मुस्तफाबाद गांव की चौहान बस्ती गांव में शुक्रवार से डायरिया पीड़ित स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने लगे थे। इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर क्लोरिन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट बांटे। लेकिन शनिवार को भी नए मरीज अस्पताल पहुंचे। जबकि सात लाग दोबारा इसकी चपेट में आ गए। गांव के अरविंद चौहान, सुदर्शन चौहान, हरिओम चौहान ने बताया कि सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। गांव के रामजतन, बृहस्पति, रामअवध, सीता, सेचू, इसरावती, विसपाती आदि को पूरे दिन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।
रामअवध और उनकी पत्नी सीता ने बताया कि हम लोगों को आराम नहीं है। इसलिए प्राइवेट चिकित्सक से दवा लेने जा रहे हैं। चौहान बस्ती से सटे मौजा चक अब्दुल मलिक में महेंद्र यादव के दरवाजे पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत हो गई है। लेकिन अभी भी चार हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो सकी है। वहीं डिप्टी सीएमओ डा. परवेज अहमद ने बताया कि कम से कम चार से पांच दिन डायरिया का प्रकोप रहता है। इसके बाद यह नार्मल होगा। तब तक लोगों को सावधानी बरतनी होगी। ।