{"_id":"596667a14f1c1b62068b479a","slug":"31499883425-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़(ब्यूरो)। पुरानी कोतवाली स्थित जामा मस्जिद में बुधवार को जिला हज ट्रेनर सलीम अहमद, शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी के नेतृत्व में डा. संजय कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ 250 पुरुष और महिला हज यात्रियों का टीकाकरण किया।
टीकाकरण से पहले शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी ने हज यात्रियों को हज यात्रा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि हज यात्रा से पहले हज के सही तौर-तरीके को जान लेना जरूरी है। तभी सही तरीके से हज को पूरा कर सकते है। हज ट्रेनर सलीम अहमद ने हज यात्रियों को एयर पोर्ट और सउदी हुकूमत के कानून की जानकारी दिए जाने के साथ ही बताया कि टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान मुबारकपुर के हाजी मुहम्मद रजा ने हज यात्रियों को तिरंगा तस्बीह दिया। इस मौके पर डा.शादाब अहमद, असीम अमीन, मौलाना अरशद कासमी, मास्टर अनीस अहमद, हाफिज कमर अब्बासी, मुबीन अहमद ने हज यात्रियों का स्वास्थ्य कार्ड बनासए जाने में सहयोग प्रदान किया।