{"_id":"5963cc1f4f1c1b02668b467d","slug":"31499712543-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के विषईपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला बीच सड़क पर गिरी और ट्राली के पहिये से कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय महिला अपने पति के साथ मायके से घर लौट रही थी।
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी गायत्री देवी (50) पत्नी राममिलन शर्मा का मायका अहरौला थाना क्षेत्र के नरियाव गांव में था। गायत्री देवी अपने मायके गई हुई थी। सोमवार की सुबह राममिलन अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी गायत्री देवी को साथ लेकर घर के लिए चल दिया। जैसे ही राममिलन की बाइक अहरौला थाना क्षेत्र के विषईपुर गांव के समीप पहुंची कि बाइक में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर लग गया। बाइक में टक्कर लगने से गायत्री बीच सड़क पर गिर गई। जबकि पति राममिलन दूसरी तरफ गिरा।
बीच सड़क पर गिरी गायत्री देवी के ऊपर ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग जब तक गायत्री को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अहरौला थाने की पुलिस पहुंची और गायत्री की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। गायत्री देवी एक बेटी और दो बेटों की मां थी।