फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   29 मिनट की देरी से पहुंचा हेलीकाप्टर

29 मिनट की देरी से पहुंचा हेलीकाप्टर

Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
29 मिनट की देरी से पहुंचा हेलीकाप्टर
आजमगढ़। जिले के प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में पहुंचने का समय 11.20 बजे निर्धारित था लेकिन वह करीब डेढ़ घंटे विलंब से उनका हेलीकाप्टर 12.44 बजे पुलिस लाइन से हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह सीधे वहां से 11.50 बजे नेहरू हॉल में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने के लिए कार से रवाना हो गए।
विज्ञापन

विलंब से पहुंचने के कारण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपने कार्यक्रम में तब्दीली करनी पड़ी। पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वह सीधे नेहरू हॉल पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें 35 मिनट रुकना था। लेकिन देरी से पहुंचने की वजह से वह 15 मिनट ही रुके। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय के दो मिनट के संबोधन के बाद डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस बैठक के बाद उन्हें भोजन आदि के लिए सर्किट हाउस जाना था लेकिन देर होने के कारण डिप्टी सीएम सीधे कलेक्ट्रेट सभा कक्षा पहुंचे। जहां उन्होंने जिला योजना और अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लिया। लगभग 3.15 बजे उन्होंने पत्रकारों से बात की। इसके बाद वह वहां से पुलिस लाइन पहुंचे। करीब सवा तीन घंटे जिले में रहने के बाद डिप्टी सीएम करीब चार बजे लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


सलाखों में होंगे अपराधी
आजमगढ़। पुलिस लाइन ग्राउंड में बने हेलीपैड पर जैसे ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उतरे मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि पहले तो उन्होंने प्रेसवार्ता में आने की बात कही लेकिन मीडिया कर्मियों के कहने पर वह बात करने को तैयार हो गए। स्थानांतरण और अपराध के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों का स्थानांतरण करने का सरकार को अधिकार है। सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अपराधी सलाखों के पीछे होंगे किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्तकरने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीपैड पर स्वागत
आजमगढ़। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर अधिकारी काफी मुस्तैद थे। डिप्टी सीएम हेलीकाप्टर से उतरे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, सांसद नीलम सोनकर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, राजेश सिंह महुआरी, लक्ष्मण मौर्य, श्रीकृष्ण पाल के साथ ही जिलाधिकारी चंद्रभूषणा सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी आदि अधिकारी फूल माला और गुलदस्ते भेंटकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

सिपाही ने रोका विधायक का रास्ता
आजमगढ़। डिप्टी सीएम के आगमन पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला योजना और अनुश्रवण समिति की बैठक निर्धारित थी। जिसमें समिति के सदस्यों और विधायकों को भाग लेना था। बैठक शुरू हो गई थी तभी निजामाबाद विधायक आलमबदी आजमी वहां पहुंचे। एक सिपाही ने उनका रास्ता रोक लिया क्योंकि वह उन्हें पहचानता नहीं था। तभी वहां पर एक अधिकारी पहुंचे और उन्होंने विधायक को नमस्ते बोला और अंदर आने के लिए कहा। फिर क्या था वह सिपाही तत्काल ही उनके रास्ते से हट गया और विधायक जी बैठक में भाग लेने के लिए अंदर चले गए।



मुश्तैद नजर आई जनपद पुलिस
आजमगढ़। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर जिले की पुलिस काफी मुश्तैद थी। पुलिस लाइन की ओर जाने वाले मार्ग केे पहले ही बंद कर दिया गया था। पुलिस लाइन से नेहरू हॉल तक मार्ग पर किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन जैसे ही उप मुख्यमंत्री नेहरू हॉल पहुंचे रास्ता खोल दिया। लेकिन बैठक खत्म होते ही कलेक्ट्रेट से लेकर नेहरू हॉल तक के मार्ग को बंद किया गया था। जो उनके कलेक्ट्रेट पहुंचते ही खोल दिया गया। वहीं जब उनके जाने का समय हुआ तो कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन गेट तक के मार्ग पर साइकिल सवारों को भी जाने की इजाजत नहीं थी। इस दौरान पुलिस इस बात का ध्यान रख रही थी कि आम लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed