फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3116 treated in Arogya Mela

Azamgarh News: आरोग्य मेले में 3116 का इलाज

Sun, 31 Aug 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
3116 treated in Arogya Mela
आजमगढ़/बलरामपुर। आमजन को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर रविवार आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला इस बार भी सफल रहा। जिले में कुल 77 स्थलों पर आरोग्य मेला लगा, जिसमें 92 डॉक्टरों और 360 पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. उमा शरण पांडेय ने बताया कि मेले में 3116 मरीजों का पंजीकरण हुआ। सभी की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस बार मौसमी बीमारियों सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे। जांच के दौरान 74 लिवर, 238 श्वसन, 214 मधुमेह, 261 गैस्ट्रो, 297 त्वचा, 11 टीबी, नौ एनीमिया और 104 उच्च रक्तचाप के मरीज मिले। इसके अलावा 105 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। मेले में हेल्प डेस्क पर 600 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई तथा छह एंटीजन टेस्ट किए गए। साथ ही 59 लोगों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि यह मेला ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को सुलभ, निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed