फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   31 millimeters of rain in 24 hours, orange alert issued for the next two days

Azamgarh News: 24 घंटे में 31 मिलीमीटर हुई बरसात, आने वाले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Tue, 21 Jul 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
31 millimeters of rain in 24 hours, orange alert issued for the next two days
शहर के बदरका क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव। संवाद
आजमगढ़। जनपद में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। सोमवार की सुबह सात से दोपहर एक बजे तक रुक-रुक कर लगातार बारिश होती रही। लगभग छह घंटे तक आसमान से गिरीं बारिश की बूंदों से उमस से राहत मिली। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से मानसूनी प्रवाह बढ़ने के कारण मानसूनी द्रोणी सक्रिय हो गई है। इससे 22 जुलाई तक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 31 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। धान की खेती के लिए यह बारिश लाभकारी है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में .9 डिग्री गिरावट के साथ 25.5 और अधिकतम तापमान 01 डिग्री की गिरावट के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

70 प्रतिशत हुई धान की रोपाई
जिले में मानसून के सक्रिय होने से दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण धान की रोपाई में तेजी आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई में औसत बारिश 314 मिमी के सापेक्ष करीब 198 मिमी ही बारिश हुई है। कृषि विभाग का दावा है कि जिले में 1.69 लाख हेक्टेयर धान की खेती के लक्ष्य के सापेक्ष इस समय हो रही अच्छी बारिश से अभी तक करीब 70 प्रतिशत धान की रोपाई पूरी कर ली गई है। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि इधर, तीन-चार दिनों में तेजी से धान रोपाई का आंकड़ा बढ़ा है। आगे कई दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष धान रोपाई पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

10 दिनों से मुख्य सड़क पर हुआ जलभराव
दौलताबाद पीजीआई को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित भुजही गांव की मुख्य सड़क पर बीते 10 दिनों से जलभराव होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बाइक व साइकिल सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। यह मार्ग क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed