फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3 nominated for president, 4 for minister

Azamgarh News: अध्यक्ष पर 3, मंत्री के लिए 4 ने किया नामांकन

Thu, 02 Jul 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
3 nominated for president, 4 for minister
पुस्तकालय कक्ष में नामांकन करते अ​धिवक्ता। संवाद
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को पुस्तकालय कक्ष में अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। निर्वाचन अधिकारी शिवधन प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद पर बलिराम यादव, भृगुनाथ, महेंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, लौटूराम मौर्य और सत्यप्रकाश चतुर्वेदी ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के दो पद के लिए पंकज कुमार बालकृष्ण यादव जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। उन्होंने बताया कि मंत्री पद के लिए दीपक कुमार, मनोज कुमार राय, रविशंकर यादव और सतिराम प्रजापाति ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ लालमोहन गिरी ने नामांकन दाखिल किया। सहमंत्री प्रशासन पद के लिए आनंद प्रकाश यादव, राहुल उपाध्याय, सहमंत्री पुस्तकालय के लिए कृष्ण कुमार सिंह, सानचंद, सहमंत्री प्रकाशन के लिए हरेंद्र यादव ने नामांकन किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार छह सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के लिए छह और छह सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के लिए पांच लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed