फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3 lost their lives in road accidents

Azamgarh News: सड़क हादसों में 3 ने गंवाई जान

Fri, 06 Dec 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
3 lost their lives in road accidents
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर-अजमतगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में एक फर्नीचर व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के नगर पंचायत अजमतगढ़ गुरु गोविंद नगर मोहल्ला निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा (50) की अजमतगढ़ बाजार में फर्नीचर की दुकान है। वह बृहस्पतिवार की सुबह लगभग छह बजे जीयनपुर-अजमतगढ़ मार्ग पर टहल रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के पास चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विनोद एक बेटे और बेटियों के पिता थे। हादसे की सूचना मिलने पर पत्नी सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, अमिलो के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया निवासी एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया निवासी अनवर जमाल (55) पशु व्यापार करते थे। वह बृहस्पतिवार को बाइक से मऊ जा रहेे थे। इसी बीच खुरहट बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
उधर, देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से कक्षा 11वीं के छात्र की मौत हो गई। चौकी गोसाइगंज निवासी शिवम अपने दोस्त की शादी में जाने के लिए गोसाइगंज में बुधवार की रात 10 बजे खड़ा था। इसी बीच एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। आरोपी बाइक चालक राजेश को लोगों ने पकड़ लिया।
शिवम को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, देवगांव कोतवाली गौरव सिंह ने आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, बलरामपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर सड़क हादसे में एक किशोर और एक व्यक्ति घायल हो गए।

दोनों जिला अस्पताल में भर्ती है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवा गौरी गांव निवासी जिशांत (10) घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान एक बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। वहीं, जीयनपुर थाना क्षेत्र के बढ़मौली रामगढ़ गांव निवासी सरवन कुमार (50) पैदल घर जा रहे थे। रामगढ़ के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed