{"_id":"6012f2448ebc3e32eb6f79a2","slug":"2951-healthworkers-vaccinated-azamgarh-news-vns5715420102","type":"story","status":"publish","title_hn":"4683 के सापेक्ष 2951 हेल्थवर्करों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4683 के सापेक्ष 2951 हेल्थवर्करों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पहले चरण के तीसरे दौरान में बृहस्पतिवार को जिले के 25 केंद्रों के 41 बूथों पर 2951 (65.83 प्रतिशत) हेल्थवर्करों का टीकाकरण किया गया। हालांकि 4683 हेल्थवर्करों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रथम चरण में 73 प्रतिशत, पहले चरण के दूसरे दौर में 68.07 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था।
जिले में बृहस्पतिवार को 25 केंद्रों पर कुल 41 बूथों कुल 4683 हेल्थवर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इससे पहले दो दौर में हुए टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं कर सका था। इसके चलते इस बार शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य को लेकर महकमा काम कर रहा था। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमे की सारी कवायद पूरी तरह से सफल नहीं हो सकी। तीसरे दौर में 4683 के सापेक्ष मात्र 2951 लोगों ने ही टीकाकरण कराया। टीकाकरण का प्रतिशत 65.83 फीसदी रहा। बृहस्पतिवार को हुए टीकाकरण में टीका लगवाने वाले प्रमुख लोगों में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय, एसीएमओ डॉ. वाईके राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. चंद्रहास, पूर्व एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, डॉ. पीबी प्रसाद, डॉ. निर्मल, मनीष तिवारी, महामारी रोग विशेषज्ञ अमूल्य श्रीवास्तव शामिल रहे।
फूलपुर : सीएचसी में डॉ. राम सिंह यादव अधीक्षक और डॉ. मो. अजीम के नेतृत्व में 102 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि टीकाकरण के बाद किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हुई। कुल 167 लोगों का टीकाकरण हुआ। लाटघाट : स्थानीय सीएचसी पर प्रभारी डॉ. सौरभ मौर्य ने पहला टीका लगवाया। इस केंद्र पर कुल ढाई सौ लोगों का टीकाकरण हुआ।