फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   29 fake teachers have been dismissed so far

जिले में अबतक बर्खास्त हो चुके है 29 फर्जी शिक्षक

Fri, 24 Jan 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
29 fake teachers have been dismissed so far
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में फर्जी नियुक्ति के मामले में अब तक 29 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं काफी दिनों ने ड्यूटी से गायब चल रहे 24 अन्य शिक्षक भी बर्खास्त हुए हैं। वहीं आगरा विश्वविद्यालय की फजी डिग्री मामले में भी बीएसए ने 11 पर कार्रवाई की थी लेकिन उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे ले किया। विभाग इनकी पुन: ज्वाइनिंग कराने में लगा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में फर्जी नियुक्ति का खेल काफी दिनों से चल रहा है। 2017 में भाजपा सरकार के गठन के बाद परिषदीय विद्यालयों में तैनात हुए शिक्षकों की जांच शुरू हुई। एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित हुई जिसमें फर्जी अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य डॉक्यूमेंट के आधार पर नौकरी पाने वालों की जांच पड़ताल की जा रही है। 2001 से अब तक जिले में नियुक्त हुए सहायक अध्यापकों में से 29 फर्जी घोषित किए जा चुके हैं। जिन्हें बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। इन शिक्षकों में भाष्कर राय, करूणा राय, पीयूष श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, प्रियंका अस्थाना, पूजा राय, मिथिलेश श्रीवास्तव, हृदय नरायन शुक्ला, चित्रा मिश्रा, बृजेश कुमार राय, अमित कुमार श्रीवास्तव, सौरभ, लक्ष्मी तिवारी, रवि राय, पूनम श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार राय, मीना सिंह, उज्जवल नरायण राय, सीमा, अरविंद राय, कुसुमलता राय, रंजना सिंह, सुनीता चौबे, सरिता राय, अमितेश कुमार राजभर, जैश कुमार सिंह, पुष्पा देवी व उमेश प्रसाद शर्मा शामिल है। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दिया गया है और रिकवरी की कवायद भी चल रही है।
विज्ञापन

लापता चल रहे 24 शिक्षक भी बर्खास्त
फर्जी शिक्षकों के साथ ही ऐसे भी शिक्षकों की बर्खास्तगी जिले में हुई है जो काफी दिनों से लापता चल रहे थे। ऐसे शिक्षकों की संख्या 24 है। ये बर्खास्त हुए शिक्षक काफी दिनों से अपने ड्यूटी स्थल के विद्यालयों से गायब चल रहे थे। जिसके चलते पठन-पाठन व्यवस्था खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री मामले में भी 11 पर हुई कार्रवाई
आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले में भी जिले में बड़ी कार्रवाई हुई थी। बीएसए ने जिले में आगरा विश्वविद्यालय की डिग्री पर तैनात 11 शिक्षकों को बर्खास्त किया था और इनसे रिकवरी करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दे दिया गया था। इसके बाद उक्त शिक्षक हाईकोर्ट चले गये जहां से इन्हें स्टे मिल गया। इसके बाद विभाग अब इन शिक्षकों को पुन: ज्वाइन कराने की कवायद कर रहा है।

जिले में फर्जी चिह्नित हुए 29 शिक्षकों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं 24 ऐसे शिक्षक भी बर्खास्त किये गये है जो काफी दिनों से ड्यूटी से लापता थे। आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले में भी 11 पर कार्रवाई हुई थी लेकिन वे हाईकोर्ट से स्टे ले आये है, जिस पर उन्हें पुन: ज्वाइन कराया जा रहा है। - देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed