फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   260 consumer's light cut, recovered 10 lakh

260 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 10 लाख की हुई वसूली

Fri, 25 Oct 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
260 consumer's light cut, recovered 10 lakh
आजमगढ़। बकाया राजस्व वसूली को लेकर बिजली विभाग लगातार काम कर रहा है। चार टीमों के माध्यम से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अक्टूबर माह में वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत 260 बकायेदारों की लाइन काटने की कार्रवाई किया। इसके साथ ही लगभग दस लाख रुपये के राजस्व की भी वसूूली की गई। इतना ही नहीं बिजली का चोरी से उपभोग करने वाले कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बिजली विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। वितरण खंड प्रथम अंतर्गत चार टीमें गठित की गई है। यह टीम लगातार चक्रमण कर बकाया वसूली की कवायद में जुटी है। इस खंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणांचल में 145 उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया न जमा करने के चलते काट दिया गया। इसके साथ ही बकाया राजस्व के रुप में 4.79 लाख रुपये की वसूली भी की गई। शहर में 115 उपभोक्ताओं की बत्ती बिजली विभाग ने गुल किया और लगभग पांच लाख रुपये के बकाया राजस्व की वसूली किया। एक्सईएन अरविंद सिंह ने बताया कि किसी भी हाल में चोरी से बिजली का उपभोग किसी को भी नहीं करने दिया जायेगा। बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की बत्ती निश्चित तौर पर गुल कर दी जायेगी। जब उपभोक्ता समय से बिजली का बिल जमा करेंगे तो आपूर्ति भी ठीक ढंग से विभाग कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed