फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   26 withdrew from the posts of president, 170 will contest elections

Azamgarh News: अध्यक्ष पदों से 26 ने नाम लिया वापस, 170 लड़ेंगे चुनाव

Fri, 28 Apr 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
26 withdrew from the posts of president, 170 will contest elections
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापसी का कार्य संपन्न हो गया। जनपद की तीन नगरपालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 26 और वार्ड सदस्य पद के 68 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब मैदान में 16 अध्यक्ष पदों के लिए 170 और 238 सदस्य पदों के लिए 1156 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें बृहस्पतिवार को हुई नाम वापसी में छह लोगों ने नामांकन वापस लिया। इस प्रकार अब मैदान में 14 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। जबकि मुबारकपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए कुल सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया अब यहां पर सात प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि बिलरियागंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन नामांकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की संख्या
निकाय जांच के बाद प्रत्याशी नामवापसी वैध प्रत्याशी
नपा आजमगढ़ 20 06 14
नपा मुबारकपुर 07 00 07
नपा बिलरियागंज 09 00 09
नपं अतरौलिया 10 02 08
नपं बूढ़नपुर 11 00 11
नपं महराजगंज 09 03 06
नपं जीयनपुर 17 01 16
नपं अजमतगढ़ 14 03 11
नपं निजामाबाद 11 00 11 नंप सरायमीर 14 02 12
विज्ञापन
विज्ञापन

नपं फूलपुर 11 02 09
नपं माहुल 13 02 11
नपं कटघर लालगंज 08 02 06
नपं मेंहनगर 04 00 04
नपं जहानागंज 14 02 12
नपं मार्टीनगंज 24 01 23

238 सदस्य पद के वैध उम्मीदवार
निकाय जांच के बाद प्रत्याशी नाम वापसी वैध उम्मीदवार
नपा आजमगढ़ 122 11 111
नपा मुबारकपुर 136 00 136
नपा बिलरियागंज 175 05 170
नपं अतरौलिया 32 00 32
नपं बूढ़नपुर 95 04 91
नपं महराजगंज 53 01 52
नपं जीयनपुर 47 00 47
नपं अजमतगढ़ 50 01 49
नपं निजामाबाद 40 00 40
नपं सरायमीर 65 07 58
नपं फूलपुर 32 01 31
नपं माहुल 51 04 47
नपं कटघर लालगंज 74 07 67
नपं मेंहनगर 45 भ 03 42
नपं जहानागंज 93 12 81
नपं मार्टीनगंज 114 12 102

जनपद की तीन नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 26 लोगों ने नामांकन वापस लिया। वहीं 238 सदस्य पदों के लिए 68 नामांकन वापस हुए। अब अध्यक्ष पद के लिए 170 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 1156 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को प्रत्याशियों में चुनाव चिन्ह का आवंटन का कार्य किया जाएगा। -श्री प्रकाश गुप्ता, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed