{"_id":"68b9e14d9d6aa199c90c9bca","slug":"234-lakh-withdrawn-from-account-by-sending-link-case-filed-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-136949-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 2.34 लाख, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 2.34 लाख, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रौजा सैफनपट्टी गांव निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। अजात ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेजकर उसके एचडीएफसी बैंक खाते से दो लाख 34 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित सेराज अहमद पुत्र इरशाद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया। लिंक खोलने के बाद अगले दिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच मोबाइल अचानक हैंग हो गया।
इसी दौरान उनके बैंक खाते से 2.34 लाख रुपये गायब हो गए। घटना के बाद पीड़ित को ठगों की ओर से फोन कर 20 हजार रुपये और मांग की गई तथा पैसे वापस करने का लालच भी दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेराज अहमद ने तीन मोबाइल नंबर धारक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपितों का पता लगाया जा रहा है। संवाद