फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23 bighas of land was usurped by showing the dead person as childless, case filed against 7

मृत व्यक्ति को नि:संतान दिखाकर हड़प ली 23 बीघा जमीन, 7 पर केस

Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
23 bighas of land was usurped by showing the dead person as childless, case filed against 7
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरी गांव में 23 बीघा जमीन हड़पने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला कंदरी गांव के जुबेर अहमद से जुड़ा है, जिन्होंने 19 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी।
जुबेर ने बताया कि उनके पिता शहजाद की मृत्यु सात मार्च 2010 को हुई थी। उस समय वह छोटे था और उसकी मां उन्हें मुंबई ले गई, जहां वह पढ़ाई कर रहे थे। कुछ समय बाद जब वह गांव लौटे तो पता चला कि गांव के ही सफदर हुसैन, अंबर हुसैन, नैयर हुसैन, कुलसुम बानो, सैफुलनिशा, गुलाम हुसैन और मोलनापुर निवासी मुशीर अहमद ने मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए। इन लोगों ने उनके पिता को नि:संतान दिखाकर कंदरी गांव की 20 बीघा और इमामगढ़ गांव की तीन बीघा जमीन अपने नाम करा ली।
विज्ञापन

जुबेर ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस बारे में आरोपियों से सवाल किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जुबेर ने कहा कि आरोपियों ने चेतावनी दी कि अगर वह जमीन में हिस्सा मांगेंगे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस गंभीर शिकायत को संज्ञान में लिया और जिलाधिकारी आजमगढ़ को जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप सही मिलने के बाद पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी, दस्तावेज की जालसाजी और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed