फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2205 quintals of wheat procured in 12 days

12 दिन में 2205 कुंतल गेहूं की हुई खरीद

Wed, 13 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
2205 quintals of wheat procured in 12 days
आजमगढ़। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए जगह- जगह समितियों ने अपना क्रय केंद्र खोल दिया है। कुछ जगहों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है तो कुछ जगहों पर अभी भी गेहूं की खरीद नहीं शुरू हो पाई है। हंसनाडीह केंद्र पर तौल के लिए काटा, सिलाई मशीन, नमी मापने की मशीन व अन्य चीजें उपलब्ध नहीं हो पाया है। केंद्र पर कर्मचारी किसानों का इंतजार कर रहे हैं। सरकारी आकड़ों की माने तो 12 अप्रैल तक 27 केंद्रों से कुल 2205.50 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें मार्केटिंग के 14 व पासीएफ के 13 केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इस बार गेहूं खरीद के लिए जिले में कुल 67 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें खाद्य निगम के 20, पीसीएफ के 45 व भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र शामिल हैं। शासन ने 2015 रूपए गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। सभी केंद्रो पर गेहूं खरीद के लिए बोरे आदि की तैयारी पूरी हो चुकी है। किसान गेहूं बेचने के लिए इन केंद्रो पर अपना पंजीकरण भी करा लिए है। समितियों पर गेहूं खरीदने के लिए अब किसानों का इंतजार हो रहा है। गेहूं की फसल देर से पकने के कारण किसान अभी गेहूं की कटाई व मढ़ाई में लगे हुए है जिसके कारण समितियों पर गेहूं की खरीद धीमी गति से हो रही है। जिले में कई केंद्र ऐसे भी हैं जहां पर अभी तक एक छटांग गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

निजामाबाद संवाददाता के अनुसार क्रय विक्रय केंद्र निजामाबाद में गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। लगभग डेढ़ सौ किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। गेहूं खरीद के लिए केंद्र पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी कोई किसान केंद्र पर अपना गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है। किसान खेतों में कटाई मड़ाई में ही व्यस्त हैं। क्रय केंद्र के सचिव कमलेश सिंह ने बताया कि 150 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अभी तक कोई किसान गेहूं लेकर नहीं आया है। तैयारी चल रही है। किसानों से बातचीत हुई है वह जल्द ही अपना गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के अनुसार क्रय केंद्र सरायमीर में 146 किसानों ने कराया अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध है। खरीदारी के लिए केंद्र पर मशीनें आदि लगा दी गई हैं। केंद्र के एसएमआई शानुल्ला ने बताया कि अभी तक 150 क्विंटल किसान गेहूं आया है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार मे एफसीआई की गोदाम पर गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होना था लेकिन बारह दिन बाद भी गेहूं की खरीद शुरू नही हुआ। एसएमआई संजीव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे यहां अभी धान स्टॉक पडा था। उसको हटाया जा रहा है। उम्मीद है कि पंद्रह अप्रैल से गेंहू खरीद शुरू हो जाएगी। कुल 417 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है। केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध है।
अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए पीसीएफ के दो नए क्रय केंद्र रेगहा व हंसनाडीह में बनाए गए हैं। पहले से क्रय केंद्र रहे साधन सहकारी समिति हासामतलूबपुर को धान खरीद के दौरान अनियमितता पाए जाने पर उसे निरस्त कर दिया गया था। बाद में किसानों की मांग पर उसे भी गेहूं क्रय बना दिया गया। अभी तक समितियों पर गेहूं की आवक ही नहीं पहुंची है जिससे खरीद का काम शुरू नहीं हो सका है। रेडहा क्रय समिति के प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि अभी तक किसानों के गेहूं की मड़ाई नहीं हुई है।110 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। एक-दो दिन के अंदर आवक आनी शुरू हो जाएगी। हंसनाडीह क्रय केंद्र के प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि अभी तक क्रय केंद्र पर जरूरी संसाधन ही नहीं उपलब्ध हैं। तौल के लिए काटा, सिलाई मशीन, नमी मापने की मशीन व अन्य चीजें उपलब्ध नहीं हो पाया है।समिति पर लगभग 80 किसानों ने अपना द्वारा रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार गेहूं क्रय केंद्र अतरैठ में 3 किसानों से गेहूं की खरीद की गई। केंद्र प्रभारी विनीत सिंह ने बताया गया कि 100 से अधिक किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर नंबर लगा लिया है। 60 कुंतल से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है। प्रतिदिन 300 कुंतल की खरीद करने का लक्ष्य है। जिन किसानों ने नंबर पहले लगाएं हैं उनकी वरीयता क्रम में तौल की जाएगी छोटे किसानों से प्रतिदिन तौल की जाएगी किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा जो भी आदेश दिया गया है उसका पूर्णता पालन किया जा रहा है।
तरवां प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मेंहनगर के करौती क्रय केंद्र पर किसानों से गेहूं 2015 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदारी 12 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। सर्व प्रथम क्रय केंद्र का साफ सफाई करते हुए भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना करने के बाद किसानों का मुंह मीठा कराते हुए गंजोर गांव के किसान सुबेदार सिंह से खरीदारी शुरू की गई । क्रय केंद्र की प्रभारी गायत्री सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए गुड़ और मटके के ठंडा पानी की व्यवस्था की गई है। किसान भाई गेहूं की सफाई करने के बाद ही गेहूं लेकर आएं। नहीं तो क्रय केंद्र पर पावर डस्टर मशीन से साफ करने के बाद ही गेहूं की खरीद होगी।

000
27 केंद्रों पर धान की खरीद चालू हो गई है। किसान अभी मड़ाई में लगे है इसलिए केंद्रो पर गेहूं लेेकर नहीं पहुंच पा रहे। हंसनाडीह नया केंद्र बना है जल्द ही यहां पर कांटा, सिलाई मशानी लग जाएगा।
नरेंद्र कुमार मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed