फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एयरफोर्स के शौर्य पर झूमे लोग, मनाया जश्न

एयरफोर्स के शौर्य पर झूमे लोग, मनाया जश्न

Wed, 27 Feb 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स के शौर्य पर झूमे लोग, मनाया जश्न
आजमगढ़। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई पर लोगों ने बुधवार को भी खुशी जताई। दूसरे दिन भी जगह-जगह लोगों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और सेना की बहादुरी को सलाम किया। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से पूरा शहर गूंज उठा। मिठाई खिलाने के साथ ही जमकर आतिशबाजी भी लोगों ने की।
विज्ञापन

स्वाभिमान मंच द्वारा अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिविल लाइन चौराहे से जुलूस निकाला गया जो पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, अजय कुमार यादव, रजनीश श्रीवास्तव, संतविजय राय, अमन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। फूलपुर में मिजवां फाउंडेशन की बैठक कार्यालय पर संस्थापक आर हुसैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय हवाई सेना की कार्रवाई पर खुशी का इजहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान अब पापिस्तान बन गया है। इस मौके पर रामनाथ, सैयद शमीम, सखवात, राजेश, रामआसरे, अमरनाथ, विष्णु मोदनवाल आदि उपस्थित थे। निजामाबाद में अलीपुर गांव के तिराहे पर लोगों ने वायु सेना की बहादुरी का जयकारा लगाया। इसके बाद लोगों ने अलीपुर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर बाजार में व्यापारियों और ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। आतंकवाद का पुतला फूंक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर बुझारत यादव, केसरी गुप्ता, विद्या वर्मा, कृष्णा गुप्ता, प्रभात सिंह आदि उपस्थित थे। अहरौली में भ्रष्टाचार निवारण मंच के संयोजक लक्ष्मी चौबे ने एडीएम वित्त को सैनिक कल्याण आपदा कोष के लिए 6000 रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर पंकज चौबे, डब्लू चौबे, अजय आदि उपस्थित थे। मेंहनगर के बाबू की खजूरी में ग्रामीणों ने 51 किलो मिठाई बांटकर पटाखे छोड़े और तिरंगा लहराया। इस मौके पर राधेश्याम सिंह, अंजनी सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सत्यपाल सिंह, सतीश सिंह, गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed