फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फिर मिले पीलिया के दो मरीज, एक रेफर

फिर मिले पीलिया के दो मरीज, एक रेफर

Fri, 08 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
फिर मिले पीलिया के दो मरीज, एक रेफर
आजमगढ़/मुबारकपुर। मुबारकपुर कस्बे में फैले पीलिया के प्रकोप पर अब तक लगाम नहीं लग सकी है। आए दिन इससे पीड़ित नए मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी दो नए मरीज सामने आए, जिसमें एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर नगर पालिका प्रशासन के बाद अब स्वास्थ्य महकमा भी बरगलाने में जुट गया है। सीएचसी पर मरीजों की संख्या छिपाने का खेल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

11 जनवरी से मुबारकपुर कस्बे में दूषित पानी व गंदगी के चलते पीलिया का प्रकोप फैलना शुरू हुआ था। पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा तो सक्रिय हो गया था लेकिन जिला प्रशासन को भेजे जा रहे रिपोर्ट में नपा प्रशासन सिर्फ बरगला रहा था। वही काम अब स्वास्थ्य विभाग ने भी शुरू कर दिया है। नए मरीजों में पीलिया की पुष्टि होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग अब छिपाने में लग गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सी यादव के छुट्टी पर जाने के बाद से सीएचसी पर तैनात अन्य डॉक्टर पीलिया के नये रोगियों को छिपाने में जुट गए हैं। शुक्रवार की शाम सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. कलाम ने पहले तो यह कहा कि आज कोई नया मरीज नहीं आया है लेकिन ज्यादा खोजबीन करने पर दो नए मरीजों के आने और एक को जिला अस्पतालरेफर किए जाने की पुष्टि की गई। इसमें पूरा ख्वाजा की 16 वर्षीया गुलनाज और पुराना गोला की 35 वर्षीया गीता देवी शामिल हैं। गीता देवी की हालत गंभीर देख कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कैंप लगा कर बांटी गई दवाएं
स्वास्थ्य महकमे ने शुक्रवार को पुरा खिजिर, समौधी व आजाद नगर में कैंप लगा कर पीलिया से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इन कैंपों में डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. फरजाना ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग के संतोष कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा सोफी में टैंकर लगा शुरू की गई सप्लाई
पूरा सोफी मुहल्ले में कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। गुरुवार को नपा प्रशासन से इसकी शिकायत हुई तो नपा प्रशासन ने दूषित पानी की सप्लाई रोक कर शुक्रवारा को टैंकर से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया। ईओ राजपति अविचल ने बताया कि एक ट्यूबवेल गड़बड़ हो गया है, उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed