फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अब सुराही गांव में फैली संक्रामक बीमारी, दर्जनों चपेट में

अब सुराही गांव में फैली संक्रामक बीमारी, दर्जनों चपेट में

Tue, 05 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
अब सुराही गांव में फैली संक्रामक बीमारी, दर्जनों चपेट में
फरिहां। मुबारकपुर में फैले पीलिया के प्रकोप पर अभी लगाम लगी नहीं कि अब रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र के सुराही गांव में संक्रामक बीमारी फैल गई है। करीब 24 लोग इसकी चपेट में हैं। इसमें कुछ जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल तो कई प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। संक्रामक बीमारी के फैलने से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं स्वास्थ्य महकमा अब तक इससे अनभिज्ञ बना हुआ है।
विज्ञापन

सुरही गांव के कई लोग काफी दिनों से संक्रामक बीमारी से पीड़ित हैं। कई की स्थिति खराब भी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमे को इसकी भनक तक नहीं है। कई मरीज सरकारी अस्पताल पर अपना इलाज करा रहे हैं तो वहीं आधा दर्जन से अधिक मरीजों का स्थानीय व प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते बीमार पड़े लोगों में 36 वर्षीय अनीस, 23 वर्षीय जीशान, 21 वर्षीय साकिब, 32 वर्षीय असहद, 30 वर्षीय अबूसाद, 24 वर्षीय फहीम समेत कई शामिल हैं। इन लोगों में अनीस की हालत ज्यादा खराब है। बीते दस माह से वह संक्रामक बीमारी की चपेट में है। मेहनत मजदूरी कर वह परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन दस माह से बीमारी के चलते वह काफी दयनीय स्थिति में पहुंच गया है। खास बात ये कि कई महीने से यहां संक्रामक रोग फैला है लेकिन स्वास्थ्य महकमे को इसकी जानकारी तक नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में दो लोगों की इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर मौत भी हो चुकी है। इस बारे में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि सुराही गांव में संक्रामक बीमारी फैली है तो तुरंत ही वहां टीम लगा कर दवा इलाज शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

---
साफ-सफाई व गंदगी को बताया जा रहा जिम्मेदार
सुराही गांव पूरी तरह से गंदगी के ढेर में तब्दील हो चुका है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है तो वहीं जल निकासी की भी व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। नालियां कचड़े से पट चुकी है और बजबजा रही है। इतना ही नहीं कई जगहों पर गंदा पानी नाली से ओवरफ्लो होकर रास्तों में बह रहा है। ग्रामीणों की माने तो सफाई कर्मी गांव में साफ-सफाई के लिए आता ही नहीं है। गांव निवासी प्राइवेट चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद का कहना है कि गांव में व्याप्त गंदगी ही संक्रामक बीमारी का मुख्य कारण है। गांव की आबादी 1300 के लगभग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हेपेटाइटिस की जतायी जा रही आशंका
सुराही गांव में जो संक्रामक बीमारी फैली है, उसे हेपेटाइटिस बताया जा रहा है। गंभीर रूप से पीड़ित अनीस का कहना है कि वह अपना इलाज सदर अस्पताल से करा रहा है, जहां उसे हेपेटाइटिस बी का रोगी बताया गया है। वहीं गांव में रहने वाले प्राइवेट डॉक्टर भी गांव में फैले संक्रामक रोग को हेपेटाइटिस बी होने की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed