फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अग्नि और सूखा आपदा प्रबंधन के लिए होगा प्रशिक्षण

अग्नि और सूखा आपदा प्रबंधन के लिए होगा प्रशिक्षण

Fri, 18 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
अग्नि और सूखा आपदा प्रबंधन के लिए होगा प्रशिक्षण
आजमगढ़। अग्नि आपदा प्रबंधन के लिए पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण 28 जनवरी और सूखा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण 11 फरवरी से लखनऊ में होना है। इस प्रशिक्षण में जिला स्तरीय एक.एक अधिकारियों को नामित करने का निर्देश महानिदेशक राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी तालाबए लखनऊ द्वारा दिया जिलाधिकारी को दिया गया है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में महानिदेशक ने कहा कि सचिव एवं राहत आयुक्त, राजस्व विभाग उप्र शासन द्वारा प्रायोजित अग्नि आपदा प्रबंधन और सूखा आपदा प्रबंधन विषयक राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब लखनऊ में होगा। जिसमें अग्नि आपदा प्रबंधन विषयक राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण 28 जनवरी से एक फरवरी तक और सूखा आपदा प्रबंधन विषयक राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 11 फरवरी से 15 फरवरी तक होगा। उन्होंने दोनों प्रशिक्षणों में भाग लेने के लिए एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया है। वहीं राहत आयुक्त जीएस प्रियदर्शी द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आपदा न्यूनीकरण के लिए पूर्व तैयारी आदि के लिए23 जनवरी को लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक एसडीएम को नामित कर भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed