फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हर विधानसभा में सात टीमें, शामिल होंगे 150 लोग

हर विधानसभा में सात टीमें, शामिल होंगे 150 लोग

Fri, 30 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हर विधानसभा में सात टीमें, शामिल होंगे 150 लोग
अतरौलिया/अंबारी। भाजपा अतरौलिया विधानसभा की बैठक रामपूजन सिंह स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में हुई। मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद नीलम सोनकर और विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी मुन्ना दुबे रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी और संचालन संतराम निषाद ने किया। एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले जनसंपर्क पदयात्रा के संबंध में तैयारी पर चर्चा हुई। मुन्ना दुबे ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सांसद नीलम सोनकर ने पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता से शामिल होने की अपील की। विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया कि पदयात्रा सम्मो माता स्थान से शुरू होकर विधानसभा अतरौलिया के प्रत्येक गांव में जाएगी। इसमें वाहन, भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। हर मंडल में दो टोली बनाकर लोग गांव में भ्रमण करेंगे। बाबा बहिरा देवस्थान पर समापन होगा। से चंद्रजीत तिवारी, हरीश तिवारी, नीरज तिवारी, रमाशंकर वर्मा, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, दुर्गावती, दिनेश मद्धेशिया, चंद्रकला निषाद थे। वहीं, फूलपुर-पवई विधान सभा क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित श्रीवास्तव महाविद्यालय में भाीजपा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के लालगंज लोकसभा प्रभारी मुन्ना दुबे रहे और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने की। कहा कि पदयात्रा में 25 लोगों की टोली चलेगी। हर विधानसभा में करीब सात टीमें और 150 लोग चलेंगे। भानु प्रसाद गुप्ता, अमित सिंह, सिद्धनाथ शुक्ला, हरीश तिवारी, राममनी यादव, नागेंद्र यादव, विमलेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed