{"_id":"5b367eb44f1c1bfd6e8ba68a","slug":"21530298036-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी (आजमगढ़)। एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सीएचसी हरैया और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर का औचक निरीक्षण किया इस दौरान सीएचसी पर जहां तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले तो अतिरिक्त पीएचसी पर वार्ड ब्वाय अनुपस्थित था। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। सीएचसी हरैया पर औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सफाई कर्मचारियों की जम कर क्लास लिया और व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल पर तैनात डॉ. लालजी यादव, डॉ. मणिकांत, डॉ संतोष अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने दवाओं के स्टाक आदि की भी जांच की। उन्होंने कहा कि बार-बार मरीजों के बेड की चादर गंदी होने और अस्पताल में डॉक्टर के मौजूद न होने की शिकायत मिल रही थी। सीएचसी के पश्चात वे अतिरिक्त पीएचसी हाजीपुर पहुंचे जहां वार्ड ब्वाय सुबेदार अनुपस्थित था। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ को भेज दी है।
अपर मुख्य सचिव ने कसे अधिकारियों के पेंच
आजमगढ़। 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में ई-आफिस प्रणाली लागू करने के उद्देश्य को लेकर अपर मुख्य सचिव नियोजन ने शुक्रवार को अधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई.आफिस प्रणाली के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए। कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव नियोजन को बताया गया कि जिले में मंडलीय ओर जिला स्तरीय कुल 1095 अधिकारियों और कर्मचारियों को सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सचिव ने कहा कि मास्टर ट्रेनर को नामित कर जल्द से जल्द कंप्यूटर पर प्रशिक्षण कराया जाए। यह मुख्यमंत्री की प्रमुखता में शामिल है। सचिव को अधिकारियों ने बताया कि पांच जुलाई से हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में कप्यूटर पर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करते हुए पांच मास्टर ट्रेनर भी नामित कर दिए गए हैं। राज्यकीय पॉलिटेक्निक में कुल 30 कंप्यूटर उपलब्ध हैं, जिस पर शिफ्टवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ और परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी राम आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
पांच ब्लाकों की कम प्रगति पर पीडी ने दी चेतावनी
आजमगढ़। विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। पांच ब्लाकों की आनलाइन पंजीकरण की प्रगति कम मिलने पर चेतावनी देते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के तहत अधूरे प्रधानमंत्री आवास को 15 दिन के अंदर शत-प्रतिशत पूरा करें। नए वित्तीय वर्ष में विकास खंड कोयलसा, सठियांव, जहानागंज, अतरौलिया और पवई में आनलाइन आवेदन की प्रगति बहुत ही कम मिली। इसमें सुधार करने का उन्होंने निर्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत दो अक्टूबर से पूर्व निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए राजस्व गांवों को ओडीएफ कराने पर जोर दिया। डीसी एनआरएलएम बीके मोहन ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण और डीसी मनरेगा बृजभान सिंह ने मनरेगा संबंधी कार्यों की समीक्षा की।