फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे उपचुनाव - बलराम

पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे उपचुनाव - बलराम

Sat, 17 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे उपचुनाव - बलराम
आजमगढ़। गोरखपुर और फूलपुर का उपचुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। इस सीट पर जीत के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी और अन्य दलों के सहयोग ने इस चुनाव को रोचक बनाने के साथ ही जीत भी दिला दी। उक्त बाते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने शनिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अभी से लग जाए। मोदी और योगी की सरकारों ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसे में जनता अब समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट पर पार्टी ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि अब सीएम का गढ भी लाल टोपी वालो का है। इतना ही नहीं फूलपुर में भी यहीं हुआ। इसके पूर्व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि उपचुनाव में जिले के विधायक नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, आलमबदी आजमी, पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहम भूमिका निभाई और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का बखुबी निर्वहन किया। उन्होंने उपचुनाव में सहयोग करने वाले सभी दलों के प्रति आभार भी जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक संग्राम यादव, अशीर्वाद यादव, राजेश गिरी, विवेक सिंह समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed