{"_id":"5a9ae1654f1c1b9b248b7e67","slug":"21520099685-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज विवाह के बंधन में बंधेगे 60 जोड़े, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज विवाह के बंधन में बंधेगे 60 जोड़े, तैयारियां पूरी
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। हरैया ब्लाक के कृष्णा पटेल महाविद्यालय में रविवार को आयोजित हो रहे सामुहिक दहेज रहित विवाह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस सामुहिक दहेज रहित विवाह समारोह में जहां शहनाई के बीच जयमाल होगा तो वहीं अग्नि को साक्षी मान कर जोड़े सात फेरे लेंगे। आयोजन समिति ने सारी तैयारियों को पूरा कर लिया है। शनिवार की शाम तक साठ जोड़ो का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। दहेज रहित विवाह समारोह के आयोजक राम सकल पटेल ने बताया कि 2001 से वह यह आयोजन कराते चले आ रहे हैं। अब तक 4611 शादियां इस समारोह के तहत करायी जा चुकी है। दहेज रहित विवाह समारोह में महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग पंडाल की व्यवस्था की गई है। वधु पक्ष जहां कृष्णा पटेल महाविद्यालय परिसर में ठहराया जा रहा है तो वहीं वर पक्ष के लिए छत्रपति बालिका विद्यालय में व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं इस पूरे क्षेत्र में पचास तोरण द्वार भी बनाया गया है। विवाह पंडाल में प्रवेश के लिए चार द्वार बने है। अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विवाह समारोह में शामिल होने वाली कन्याओं के लिए आयोजक संस्था की तरफ से मंगलसूत्र, बिंदिया, साड़ी, बिछिया, 10 किलो मिठाई के साथ ही सरकारी शादी अनुदान के तहत दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। दुल्हे के लिए कपड़ा पहले ही वितरित किया जा चुका है वहीं राजस्थानी टोपी और सरकारी सहायता राशि वितरित किया जाएगा। शनिवार की शाम तक 60 जोड़ों ने पंजीकरण करा लिया था। इस भव्य आयोजन में वर कन्या को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी के साथ ही क्षेत्र के लोग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन