{"_id":"5a340e7b4f1c1b6e468baadc","slug":"21513361019-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर जमीन पर कब्जा कर बनाया विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर जमीन पर कब्जा कर बनाया विद्यालय
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम सभा में स्थित बंजर जमीन पर अभिलेखों में हेराफेरी कर प्रबंधक द्वारा श्री दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कराने के साथ ही मान्यता लेते हुए निधि और अनुदान भी प्राप्त कर लिया गया। शिकायत के बाद हुई जांच में मामला सत्य पाए जाने पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने उक्त मामले में दोषी प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर कराने की संस्तुति की है। रिपोर्ट पर अभी जिलाधिकारी की मुहर लगनी बाकी है।
सगड़ी तहसील के शिवपुर ग्राम सभा में बंजर और नवीन परती के खाते में पुराने और नए अभिलेखों में दर्ज है। लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जमीन पर श्री दुुुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण करा लिया गया। निर्माण के बाद प्रबंधक द्वारा विद्यालय के नाम पर निधि, अनुदान और मान्यता भी प्राप्त कर ली गई। इसकी जानकारी होने पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्य अरूण कुमार सिंह ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने उक्त मामले की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 31 अक्टूूबर 2017 को प्रबंधक से साक्ष्य सहित आख्या मांगी गई। प्रबंधक माता प्रसाद यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आख्या उपलब्ध कराई। जिसमें पाया गया कि 0.400 एकड़ भूमि विद्यालय के नाम दर्ज है। इस पर शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत दोबारा मुख्य राजस्व अधिकारी से की। मुख्य राजस्व अधिकारी ने जांच में पाया कि प्रबंधक द्वारा विद्यालय के नाम की जो खतौनी उपलब्ध कराई गई है वह कूट रचित है।
कोट--
प्रबंधक ने जो खतौनी उपलब्ध कराई थी उसकी जांच लेखपाल से कराई गई। साथ ही इसकी अभिलेखीय जांच भी कराई गई। जांच में खतौनी कूटरचित पाई गई। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ मेरे द्वारा एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति जिलाधिकारी से कर दी गई है। -आलोक कुमार वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी