फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पट्टा आवंटन में त्रुटि पर तहसीलदार को लगाई फटकार

पट्टा आवंटन में त्रुटि पर तहसीलदार को लगाई फटकार

Fri, 22 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पट्टा आवंटन में त्रुटि पर तहसीलदार को लगाई फटकार
बूढ़नपुर। जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव उर्जा आलोक कुमार प्रथम का शुक्रवार को दोपहर बाद जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने लखनऊ से जनपद के रास्ते में पड़ने वाली बूढ़नपुर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उनसे फरियाद करने के लिए अधिकारियों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने तहसील परिसर को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी। कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सारे सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थल साफ-सुथरे हों। स्वछता ही सरकार की मनसा है। उसके बाद उन्होंने कार्यालय में बैठकर सभी अभिलेखों की जांच शुरु की। जिसमें पट्टा आवंटन की फाइल में त्रुटि मिलने पर तहसीलदार अंबिका चौधरी को फटकार लगाई और कहा कि आवश्यक दस्तावेज ना होना अक्षम्य है। उसके बाद उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा की राजस्व वसूली कम होने पर संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की और कहा कि अविलंब राजस्व वसूली होनी चाहिए इसमें कोई हीला हवाली नहीं चलेगी। खतौनी कार्यालय में खतौनी कंप्यूटर ऑपरेटर से खतौनी के लिए ली जाने वाली फीस के बारे में जानकारी ली और कहा कि किसी भी काश्तकार को खतौनी देने में किसी तरह की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। अगर काश्तकार खतौनी लेता है तो दी गई फीस की रसीद उसे मिलनी चाहिए। उसके बाद उन्होंने शौचालय के बारे में जानकारी ली। तहसीलदार ने कहा कि अभी तक तहसील परिसर में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने कहा कि अगर सरकारी विभाग में ही शौचालय की सुविधा नहीं मुहैया कराई जाएगी तो आम आदमी में गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन

बूढ़नपुर। प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर तहसील परिसर में फरियादियों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान अहिरौला थाना क्षेत्र के सुनील सिंह पुत्र त्रिपुरारी सिंह ने शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि मेरा भाई दो दिन पहले अपनी पत्नी पर दो वर्ष पूर्ण हुए बलात्कार का मुकदमा देखने गया था जो आज तक घर नहीं लौटा। जिसके संबंध में मैंने क्षेत्राधिकारी, क्षेत्रीय थानाध्यक्ष अहरौला चंद्रभान यादव को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उन्होंने मुझे थाने से डांट करके भगा दिया। प्रमुख सचिव ने तत्काल सगड़ी सीओ सुधाकर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण करने को कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कप्तानगंज थाना के विष्टारा गांव की खेलकूद, घूर, गढ्ढा, होलिका दहन की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत पर प्रमुख सचिव से की। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने शिकायत पत्र देते हुए कहा कि न्यायालय में मुकदमे की पैरवी में उपस्थित होने पर टेबल, कुर्सी न होने, कंप्यूटर की खतौनी में अमल दरामद छह माह तक न होने की शिकायत की। इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त वीके गुप्ता, एसडीएम इंद्रभान तिवारी, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह, तहसीलदार अंबिका चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed