{"_id":"596515414f1c1b636b8b4608","slug":"21499796801-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंडपंप ठीक कराने को लेकर अधिकारी उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंडपंप ठीक कराने को लेकर अधिकारी उदासीन
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय घाघरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाटघाट और प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर में एक वर्ष से इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़ा है। लिखित और मौखिक सूचना के बाद भी हैंडपंप को दुरुस्त नहीं कराया गया।
बता दें कि उक्त विद्यालयों में खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए लिखित सूचना खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ को 27 अप्रैल 2016 को, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ को 12 जुर्लाई 2016 औ 24 दिसंबर 2016 को तथा जलनिगम अधिकारी आजमगढ़ को छह फरवर्री 2017 औ तहसील दिवस सगड़ी पर 18 अप्रैल 2017 को दिया जा चुका है। इसके बाद भी हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैंडपंप के खराब रहने के कारण स्कूल आने वाले बच्चे पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। वहीं एमडीएम बनाने के लिए गांव से पानी लाना पड़ता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाटघाट की प्रधानाध्यापिका तारा देवी ने बताया कि हैंडपंप को ठीक कराने के लिए वह लिखति और मौखिक रुप से कई बार विभागों को सूचना दी लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन