{"_id":"596120af4f1c1b02398b46bf","slug":"21499537583-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी और कूड़ा का स्थाई प्रबंध करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी और कूड़ा का स्थाई प्रबंध करने का निर्देश
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले की सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में जल निकासी तथा कूड़ा उठान का स्थाई प्रबंध किया जाए। साथ ही स्वच्छता अभियान को गति दें ताकि आमजन को स्वास्थ्य एवं सुविधा सुनिश्चित की जा सके। उक्त बातें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त धन से तैयार कार्य योजना की समीक्षा करने के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए नालों का निर्माण कराएं, छोटी-छोटी नालियों को बड़े नालों से जोड़ा जाए। साथ ही बड़े नालों से नगर से दूर पानी ले जाने की व्यवस्था करें। जल-जमाव वाले स्थल को चिह्नित करें तथा जल निकासी का प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में संयुक्त जिला अस्पताल तथा महिला अस्पताल के सामने जल निकासी के लिए छोटी पाइप के स्थान पर चौड़ी पाइप डाले तथा कच्चे नालो को पक्का करने की इस्टीमेट बनाए। उन्होंने विशेष रूप से मातवरगंज एवं जालंधरी नाला का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुबारकपुर नगरपालिका में जल निकासी की योजना प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य योजना दें। प्रत्येक नगर निकाय मे कम से कम एक डंपिंग ग्राउंड हो, जहां पूरे नगर क्षेत्र का कूड़ा डाला जा सके । इसमें से जो जलाने लायक हो उसे जला दें, बाकी का कंपोस्ट तैयार कराए। इससे नगर निकाय की आमदनी भी होगी। नगर क्षेत्र में कूड़ा एकत्र करने के लिए बाक्स रखा जाए, जिसे ट्रैक्टर ट्राली से नियमित उठवाया जाय। कूड़ा उठान एवं निपटान के लिए आवश्यक उपकरण, मशीन खरीदे जाए।
उन्होंने कहा कि बिजली बचाने एवं अधिक रोशनी के लिए पुराने सोडियम लाइट के स्थान पर एलईडी बल्ब लगा जाए। उन्होंने दोनों नगर पालिकाओं के अतिरिक्त अन्य नगर पंचायतों अतरौलिया, बिलरियागंज, जीयनपुर, कटघर लालगंज, महराजगंज, मेंहनगर, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, अजमतगढ़ नगर पंचायतों की कार्ययोजना की समीक्षा किया तथा आवश्यक सुधार का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आजमगढ़ तथा मुबारकपुर नगरपालिका में राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के मानक के अनुरूप स्लाटर हाउस स्थापित करने का निर्देश दिया। कहा कि मुबारकपुर में भूमि भी उपलब्ध है तथा छह करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार है। डीएम ने आजमगढ़ में आबादी के बाहर भूमि तलाश कर नगर पालिका कोे उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार सदर को निर्देश दिया। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर नगर पालिका आजमगढ़ के अध्यक्ष के प्रतिनिधि अभिषेक जायसवाल, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था को लेकर 24 को धरना
आजमगढ़ (ब्यूरो)। पहली बरसात में ही नगर पालिका की कलई खुल गई है। जाम नाले, नालियों और जगह-जगह लगे कूड़े के ढ़ेर को लेकर आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष तेज बहादुर यादव 24 जुलाई को नगर पालिका परिसर में धरना देंगे।
तेज बहादुर यादव ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर छह जुलाई को जिलाधिकारी को मांग पत्र दिया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी ने 24 जुलाई को नगर पालिका परिसर में धरना दिए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में गंदगी, नाले, नालियों के जाम हो जाने से बहुत से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। मुहल्ला दलसिंगार, बाजबहादुर, गुलामी का पुरा, मातबरगंज का भ्रमण कर देखा कि चारो तरफ गंदगी फैली हुई है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। आप नेता ने नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए जाने और नालों की सफाई कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। भ्रमण के दौरान आप नेता के साथ धर्मेंद्र यादव, धनेश यादव, मकसूद, हबीब, उमेश गुप्ता, बबलू मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।