फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   21248 vehicles challaned in three and a half months, 755 vehicles seized

साढ़े तीन माह में 21248 वाहनों का चालान, 755 वाहन किए गए सीज

Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
21248 vehicles challaned in three and a half months, 755 vehicles seized
आजमगढ़। यातायात नियमों के उल्लंघन पर बीते साढ़े तीन माह में जनपद पुलिस द्वारा जिले में 21248 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही 755 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं लगभग 40.28 लाख रुपये ई चालान के रूप में वसूल किया गया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद इस बात की जानकारी ली कि सड़क हादसों के कारण क्या हैं। इसमें वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी, हेलमेट न पहनना व अधिक रफ्तार की बात सामने आई। इस पर एसपी ने अक्टूबर 2021 से ही जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश जारी कर दिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अक्टूबर 2021 से अब तक 21248 वाहनों का चालान करने के साथ ही 755 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। वहीं ई चालान के माध्यम से 4028016 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे भारी वाहनों को न खड़ा करने का चालकों व मालिकों को निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने की कवायद भी लगातार जारी है। इतना ही नहीं सड़क पर छुट्टा घूूमने वाले मवेशियों के सींग पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाने की कवायद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed