फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   देश के 60 जिलों में चयनित हुआ आजमगढ़

देश के 60 जिलों में चयनित हुआ आजमगढ़

Thu, 17 Jan 2019 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
देश के 60 जिलों में चयनित हुआ आजमगढ़
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन में कम समय में बेहतर कार्य करने पर केंद्र सरकार की ओर से देश के 60 जनपदों को चयिनत किया गया है। इसमें चयनित प्रदेश के छह जिलों में आजमगढ़ जनपद भी शामिल है। केंद्र सरकार की ओर से 19 जनवरी को दिल्ली में होने वाली विशेष कार्यशाला में जनपद के डीएम को शिवाकांत द्विवेदी को भी बुलाया गया है। इसमें डीएम के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय सम्मिलित होंगे। चयन से जिला प्रशासन में उत्साह का माहौल है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में लगभग पौने पांच लाख शौचालयों का निर्माण होना था। पिछले डीएम सीबी सिंह के समय तक शौचालय बनवाने के लिए धनराशि भी कम आई थी और शौचालय भी कम हुए थे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मात्र 25 शौचालय बनवाने के लिए ही धनराशि जारी हो पाई थी। शौचालय बनवाने के लिए मार्च 2018 के बाद शासन से जहां धनराशि भी तेजी बनाई वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी कार्य तेजी कराया गया। निर्धारित समय तक जिला प्रशासन की ओर से लगभग पौने पांच लाख शौचालय बनवाने का दावा किया गया। इसके साथ ही सभी राजस्व ग्रामों के साथ ही जनपद को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। इस साथ ही बेस लाइन से छूटे लगभग 1.19 लाख पात्रों का चयन कर उनके भी शौचालय बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक लगभग 50 करोड़ की धनराशि इसके लिए भी ग्राम पंचायतों के खाते में भेजी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य अभी जारी है। इस बीच शासन की ओर से नार्स की टीम को भेजकर शौचालय निर्माण और ओडीएफ की स्थिति की जांच कराई गई। टीम ने 22 ग्राम पंचायतों में इसकी जांच की। क्वालिटी कंट्रोल टीम और स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई। इन रिपोर्टों के आधार पर केंद्र सरकार ने पूरे देश में 60 ऐसे जनपदों का चयन किया गया है, जिन्होंने कम समय में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अच्छा कार्य किया है। इसमें प्रदेश के चयनित छह जनपदों में आजमगढ़ का नाम भी शामिल है। उक्त जनपदों के लिए 19 जनवरी को दिल्ली में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सभी जनपदों को डीएम को इसमें बुलाया गया है। इसमें डीएम के प्रतिनिधि के रूप में सीडीओ डीएस उपाध्याय शामिल होंगे। कार्यशाला में जहां जनपद में हुए कार्य को साझा किया जाएगा वहीं आगे की रणनीति समझाई जाएगी।
विज्ञापन


कम समय में अच्छा कार्य होने पर देश के 64 जनपदों में आजमगढ़ का भी चयन किया गया है। अब पहले से जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। 19 जनवरी को दिल्ली में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें सीडीओ सम्मिलित होंगे। कार्यशाला में अनुभवों को साझा करने के साथ ही आगे की रणनीति बताई जाएगी।
विज्ञापन

शिवाकांत द्विवेदी, डीएम आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed