फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डांट से क्षुब्ध कर्मियों ने फार्मासिस्ट से की मारपीट

डांट से क्षुब्ध कर्मियों ने फार्मासिस्ट से की मारपीट

Fri, 30 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डांट से क्षुब्ध कर्मियों ने फार्मासिस्ट से की मारपीट
मार्टीनगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को मार्टीनगंज स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस टीम ने फार्मासिस्ट की प्रशंसा की और बीपीएम के साथ डीईओ को फटकार लगाई। इस पर नाराज दोनों ने शुक्रवार को फार्मासिस्ट के साथ मारपीट की। इससे नाराज फार्मासिस्ट हड़ताल पर चले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को टीम ने निरीक्षण किया। इसमें फार्मेसी को छोड़ अन्य सभी डिपार्टमेंट में काफी कमियां मिलीं। फार्मासिस्ट सत्येंद्र शुक्ला की ओर से कुछ दस्तावेज जांच टीम को दिखाने से नाराज बीपीएम और डीईओ सत्येंद्र कुमार को धमकी दे रहे थे। शुक्रवार को उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर उनसे हाथापाई की। वार्ड ब्वॉय और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बचाव के बाद किसी तरह सत्येंद्र कुमार निकाले गए। उन लोगों ने सत्येंद्र कुमार का गेट तक पीछा करते हुए जान से मार देने और एससी एसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद फार्मेसी स्टोर में कार्यरत फार्मासिस्टों ने तत्काल ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और जिले के अन्य अधिकारियों को दी गई। सत्येंद्र कुमार के समर्थन में मार्टीनगंज के लोग और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी से वार्ता के बाद ओपीडी पुन: चालू हुई। डिप्लोमा फार्मेसी संघ ने घटना की निंदा करते हुए लिखित शिकायत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मार्टीनगंज डा. गौरव मिश्र को दी। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कल से ब्लॉक के सभी फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर दो दिन तक कार्य करेंगे। यदि दो दिन में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जाती है तो ब्लॉक और जिले के समस्त फार्मासिस्ट कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. गौरव मिश्र ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्षतापूर्वक जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed