फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सभी विधानसभा में पदयात्रा शुरू होने का स्थान घोषित

सभी विधानसभा में पदयात्रा शुरू होने का स्थान घोषित

Fri, 30 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सभी विधानसभा में पदयात्रा शुरू होने का स्थान घोषित
आजमगढ़। भाजपा की ओर से प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक से 15 दिसंबर तक 150 किमी लंबी पदयात्रा का शुभारंभ हो रहा है। सभी विधानसभाओं में पदयात्रा शुरू होने के स्थान की घोषणा कर दी गई है। जिले के पदयात्रा कार्यक्रम प्रभारी दिवाकर सिंह और जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि 10 विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओं की 60 टोलियां बनाई गई है। प्रत्येक विधानसभा में छह टोलियां बनाई गई हैं। सुबह 11 बजे से तय स्थान से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। सदर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ गांधी तिराहा रैदोपुर, सगड़ी विधानसभा में प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर, गोपालपुर में देवड़ा दामोदरपुर, मुबारकपुर में सठियांव बाजार, मेंहनगर में लखराव पोखरा, अतरौलिया में शम्मो माता स्थान, फूलपुर-पवई विधानसभा में माहुल रामलीला मैदान, दीदारगंज में बैरकडीह, निजामाबाद में नगर, लालगंज में ब्लाक से होगा। कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed