फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाढ़ में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित

बाढ़ में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित

Wed, 17 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित
आजमगढ़। जनपद में सगड़ी तहसील क्षेत्र में आने वाली बाढ़ के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारीए कर्मचारी और वालंटियर्स को शासन ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। इस संबंध में उप सचिव श्याम मोहन तिवारी ने जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र में रहने वाले लोग प्रतिवर्ष बाढ़ की विभिषिका झेलते हैं। इस बाढ़ से हुए नुकसान से उबरने में पूरा साल गुजर जाता है। जब तक वह संभलते हैं तब तक दोबारा उनके दरवाजे पर बाढ़ दस्तक देती है। इस दौरान उन्हें जन-धन की काफी क्षति उठानी पड़ रही है। इस वर्ष आई बाढ़ में देवारावासी काफी मुसीबतों से जूझे हैं। इनकी मदद के लिए तैनात किए गए अधिकारियों, कर्मचारियों औश्र वालंटियरों में से कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। शासन के उपसचिव श्याम मोहन तिवारी ने जिला प्रशासन से ऐसे लोगों संस्तुति का प्रस्ताव मांगा है। जिला प्रशासन सूची तैयार करने में जुटा हुआ है। इस योजना के तहत दो लेखपाल, दो पंचायत सचिव, समूह ग और घ के कर्मचारी, चार गोताखोर, नाविक और रात कार्य में विशिष्ट योगदान देने वाले समुदाय के सदस्य आदि चुने जाएंगे। इन्हें प्रशस्तिपत्र के साथ 1100 रुपये प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा दो राहत कार्य में विशिष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं, वालंटियर्स अथवा अन्य प्रतिष्ठानों और संस्थानों के प्रतिनधि, दो प्रशासनिक अधिकारी, दो केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं के लोगों का चयन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed