फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आज होगी शुरूआत

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आज होगी शुरूआत

Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आज होगी शुरूआत
आजमगढ़। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की रविवार को जिले में शुरूआत होगी। मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रास भवन पर सांसद नीलम सोनकर पांच पात्रों को गोल्डेन कार्ड देकर योजना की शुरूआत करेंगी। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर योजना की जानकारी देने के साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। सीएमओ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की घोषणा किए थे। इसके तहत देश के 10.74 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये प्रति वर्ष के नि: शुल्क इलाज की सुविधा दिए जाने की योजना है। केंद्र सरकार द्वारा 2011 में हुए सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत आधारित जनगणना के अनुरूप जिले में 1.15 लाख परिवारों को इस इस योजना से लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए पात्रों के गोल्डेन कार्ड बनाने की कवायद चल रही है। उन्होंने बताया कि पात्र योजना के तहत चयनित किसी भी निजी अथवा सरकारी अस्पताल, जनसेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र के साथ राशन कार्ड के माध्यम से सत्यापन करा सकते है। परिवार के सदस्यों की संख्या व आयु का कोई बंधन नहीं है। इतना ही नहीं योजना के तहत बालिकाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के तहत पात्रों को 1350 प्रकार के मेडिकल पैकेजों की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें सर्जरी, डे केयर, दवाओं का खर्च, जांच का व्यय आदि शामिल होगा। इसके साथ ही इस योजना के तहत कैंसर व हृदय रोग जैसे बीमारियों का इलाज भी संभव होगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 97931 तथा शहरी क्षेत्र में 16280 लाभार्थियों का सर्वे कर अंकन पोर्टल पर कराया जा चुका है। इसके साथ ही अन्य छूटे हुए लोगों का भी सर्वे कर उनका नाम शामिल किए जाने की कवायद भी चल रही है। योजना के तहत जिले में आठ सरकारी व सात प्राइवेट अस्पतालों का चयन किया गया है। अन्य बड़े अस्पतालों को भी योजना से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में योजना की शुरूआत होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद नीलम सोनकर मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही जिला व मंडल के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। शुभारंभ अवसर पांच लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed