फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अलग राज्य बनने पर ही पूर्वांचल का विकास संभव

अलग राज्य बनने पर ही पूर्वांचल का विकास संभव

Sat, 07 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अलग राज्य बनने पर ही पूर्वांचल का विकास संभव
ठेकमा (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव में शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किसानमोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ दीपक राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजनैतिक विकल्प महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय मौजूद रहे। गोपाल राय ने कहा कि पूर्वांचल की उर्वरा श्रमशक्ति यहां से पलायन कर अन्य प्रांतों को समृद्ध कर रही है। यहां का नेतृत्व स्वतंत्रता के समय से स्थानीय कल कारखाने पर जोर न देकर केवल वोट की फसल काटता रहा। जिसके कारण यहां का युवा रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशो में शरण लेने को बाध्य हुआ। यहां छोटे कारखानें और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देकर पूर्वांचल की इस दिशा को रोका जा सकता है। पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय, पूर्व राज्यपाल मधुकर दिघे, पूर्व सांसद अलगू राय शास्त्री और गेंदा सिंह भी कर चुकें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी विधानसभा में बहुमत से पास कराकर केंद्र सरकार को भेंज चुकी हैं जिसमें पूर्वांचल राज्य, हरित प्रदेश, बुंदेलखंड राज्य शामिल हैं। राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक बदलाव और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी को देखते हुए पूर्वांचल राज्य आवश्यक है। पश्चिम बंगाल में गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर अब तक हुए आंदोलन में तेरह सौ लोग अपनी जान गवां चुके हैं। बिना राज्य बने पूर्वांचल का विकास संभव नहीं है। 25 दलों का गठबंधन राजनीतिक विकल्प महासंघ आगामी लोकसभा की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, डा. विजय राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed