फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनहित के मुद्दों पर निकली है पदयात्रा - संजय सिंह

जनहित के मुद्दों पर निकली है पदयात्रा - संजय सिंह

Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जनहित के मुद्दों पर निकली है पदयात्रा - संजय सिंह
बिंद्राबाजार (आजमगढ़)। जनहित के मांगों लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह वाराणसी से बलिया तक जनअधिकार पदयात्रा पर निकले है। 25 जून को वाराणसी से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार को लालगंज से चल कर बिंद्रा बाजार शाम छह बजे पहुंची। मोहम्मदपुर में यह पदयात्रा रात्रि विश्रम करेगी। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह से असफल है। जनता के हित के कोई कार्य नहीं हो रहे है। विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है और जो भी वादो पीएम मोदी और सीएम योगी ने चुनाव के दौरान किया था वह आज तक पूरा नहीं हो सका है। इस यात्रा के माध्यम से पीएम और सीएम को चुनाव के दौरान जनता से किये गये वादों को याद दिलाने का काम किया जा रहा है। इसके पूर्व यात्रा के मोहम्मदपुर बाजार में पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार की सुबह यात्रा आजमगढ़ के लिए रवाना होगी। दोपहर में रानी की सराय में यात्रा का विश्राम होगा। शनिवार को यात्रा का रात्रि विश्राम आजमगढ़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed