{"_id":"5ab2a1134f1c1bae758b6b89","slug":"201521656083-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित सड़कों की जांच करेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित सड़कों की जांच करेगी कमेटी
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडी परिषद की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष सड़क निर्माण समय से पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। पूर्ण किए गए कार्यों की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया। कमेटी में बीडियो, अधिशासी अभियन्ता आरईएस और तहसीलदार को सम्मिलित किया गया है। बैठक में अनुपस्थित अधिशासीन अभियन्ता लघु सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय और विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि जो सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं उसका सत्यापन टास्क फोर्स से कराया जाए। कहा कि धन की उपलब्धता के बावजूद कार्य पूर्ण या प्रारम्भ न होना वित्तिय अनियमितता है। ये अक्षम्य है। कहा कि अधिकारीगण जब भी क्षेत्रीय भ्रमण को निकलें तो विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य करें। विद्यालयों में पैरेन्ट्स-टीचर मीटिंग अनिवार्य कराने के निर्देश दिए। गन्ना मूल्य भुगतान 15 दिन के अन्दर करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता विद्युत प्रथम के संतोषजनक उत्तर न देने पर चेतावनी दी की तैयारी के साथ बैठक मे भाग लें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। 18 नलकूपों के बन्द होने पर शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। जनपद में प्रतिदिन 2000 शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश पंचायती राज विभाग को दिए गए। प्रति ब्लाक प्रतिदिन 92 और एक राजस्व गांव में एक शौचालय प्रतिदिन बनवाया जाए तो जनपद का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। बैठक में सीडीओ अभिषेक सिंह, पीडी डीडी शुक्ला, डीडीओ विजय कुमार, सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, उप कृषि निदेषक आरके मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीके सिंह उपस्थित रहे।