फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अंजान काल से निपटने के दिए टिप्स

अंजान काल से निपटने के दिए टिप्स

Fri, 08 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अंजान काल से निपटने के दिए टिप्स
आजमगढ़। डीजीपी सुलेखान सिंह के निर्देश पर शुरू हुई नारी सुरक्षा सप्ताह के क्रम में शुक्रवार को देवगांव कोतवाली की पुलिस पल्हना बाजार के पास स्थित एक विद्यालय, गंभीरपुर थाने की पुलिस रानीपुर रजमो में स्थित महिला कालेज और रौनापार थाने की पुलिस ने बैदौली के पास स्थित इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को महिला हिंसा से जुड़े अपराधी की जानकारी और उससे राहत और बचाव करने के लिए सरकार की तरफ से जारी की गई हेल्पलाइनों की विधिवत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संकटकाल में पीड़ित इन हेल्पलाइनों का प्रयोग कर अपनी मदद करवा सकती है।
विज्ञापन

बिंद्राबाजार संवाददाता के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्र के रानीपुर रजमो और बिंद्राबाजर में स्थित महिला विद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को घरेलू हिंसा से जुड़े कानून और बचाव की जानकारी दी। इसीक्रम में पल्हना संवाददाता के मुताबिक पल्हना बाजार के पास स्थित इंटर कालेज में कोतवाल देवगांव रुपेश सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाल ने बताया कि घरेलू हिंसा के तहत महिलाओं को गाली देना, बाहर काम न करने देना, दहेज उत्पीडन आदि मामले आते हैं। इस प्रकार की घटनाएं होने पर पीड़ित डायल 100, 1090, पुलिस के ट्वीटर या संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसीक्रम में लाटघाट संवाददाता के मुताबिक एसओ रौनापार राकेश सिंह की अध्यक्षता में बैदौली के पास स्थित इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण पर उनके अधिकार बताएं। साथ ही मुसीबत के समय न घबराने और हेल्पलाइन जैसे 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड के जरिए मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन


एसपी की पत्नी के कहने पर हुई कार्रवाई
आजमगढ़ । कंधरापुर थाने की पुलिस शुक्रवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत किसूनदासपुर गांव के पास स्थित डिग्री और इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी अजय साहनी की पत्नी रीचा साहनी मुख्य अतिथि थी। कार्यक्रम के दौरान एसपी की पत्नी से कालेज की छात्राओं ने अपना दुख सुनाते हुए मनचलों द्वारा छेडख़ानी करने की शिकायत की। छात्राओं की पीड़ा सुनकर रीचा साहनी पैदल करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करके रास्ता देखा। इस दौरान मिले शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। एंटी रोमियों दल के लोगों ने ऐसे चार लोगों को पकड़कर उनकी धुनाईकर दोबारा ऐसी हरकत न करने की शपथ दिलाया। रीचा साहनी के कहने पर प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर सरिता सिंह ने उन रास्तों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। जिस रास्ते से आते-जाते समय छेडख़ानी होने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed