फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 12 मतदान कार्मिक

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 12 मतदान कार्मिक

Wed, 15 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 12 मतदान कार्मिक
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के तहत बुधवार को नगर के डीएवी इंटर कालेज परिसर में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव कार्मिकों के लिए बुधवार को दो शिफ्टों में प्रशिक्षण का का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें 816 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करना था। प्रशिक्षण के दौरान 12 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। कार्मिक प्रभारी परियोजना निदेशक दुुर्गादत्त शुक्ल ने बताया कि मास्टर ट्रेनर मतदान कार्मिकों को कैसे मतदान कराएं, मतदान से पूर्व और मतदान के बाद क्या करें और क्या-क्या सावधानियां बरतें इसकी जानकारी दे रहे हैं।

इनसेट
22 लोगों ने डाक मतपत्र के माध्यम से किया मतदान
आजमगढ़। प्रशिक्षण के दौरान ही प्रशिक्षण स्थल पर चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 22 मतदान कार्मिकों ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष के लिए 11 और सदस्य के लिए 11 मतदान हुआ। डाक मतपत्र के माध्यम से हुए मतदान पर गौर करें तो आजमगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच, सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या दो में एक, छह में एक और 10 में तीन डाक मतदान हुए। मुबारकपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 11 में एक और वार्ड नंबर 22 में एक डाक मतपत्र पड़ा। अतरौलिया नगरपंचायत में अध्यक्ष पद के दो और सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर तीन में एक और छह में एक लोगों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। माहुल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर छह में एक ने मतदान किया। बिलरियागंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर सात में एक डाक मतपत्र पड़ा। इस प्रकार अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कुल 22 लोगों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed