फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रांसफार्मर के लिए विद्युत उपकेंद्र का घेराव

ट्रांसफार्मर के लिए विद्युत उपकेंद्र का घेराव

Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के लिए विद्युत उपकेंद्र का घेराव
मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय पर रखे सौ केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और अवर अभियंता संजीव यादव को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के साथ-साथ विकास खंड और अस्पताल की विद्युत सपलाई मात्र सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से किया जा रहा है। ओवरलोड के कारण ये जल जाता है। दो दिन पहले ही जले ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगा था। वो भी लगने के कुछ ही घंटे बाद जल गया। इससे शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट गया। उन्होंने विद्युत उपकेन्द्र का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। अवर अभियंता संजीव कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सोमवार तक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर न लगने पर घेराव की चेतावनी दी। अमरनाथ पाण्डेय, चन्द्रसेन यादव, खब्बू यादव, विनोद राय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed